Skip to main content

ए लो ‘जी’ सनम आ गए : कीमत 12,499

तारीख पर तारीख , तारीख पर तारीख। यही हाल था भारत में मोटोरोला मोटो जी (Motorola Moto G) हैंडसेट लांच होने से पहले। हर कोई मोटो जी (Moto G) के लांच से पहले अपने हिसाब से नई तारीख दे रहा था। कभी दिसंबर तो कभी जनवरी की बात की जा रही थी। अंततः कंपनी ने जानकारी दी कि मोटोरोला मोटो जी के बारे 5 फरवरी को खुलासा होगा।

परंतु भारत में मोटोरोला मोटो जी की लांच की खबर से पहले यह खबर आ गई कि गूगल (Google) ने मोटोरोला मोबिलिटी को लेनोवो के (Lenovo) हाथो बेच दिया। फिर से असमंजस बरकार हो गया कि क्या होगा इस फोन का। भारत में इसे लेकर कई तरह के कयास शुरू हो गए लेकिन अंतत 5 फरवरी को फोन को भारत (India) में लांच कर ही दिया गया।

यह लांच इसलिए भी खास है कि मोटोरोला मोटो जी का लांच इस बार न गूगल कर रहा है न ही लेनोवो बल्कि इसे लेकर आ रहा है ऑन लाइन स्टोर फ्लिपकार्ट डॉट कॉम (www.flipkart.com)। चाहे जो भी हो परंतु लंबे इंतजार के बाद आखिरकर भारत में मोटोरोला मोटो जी को लांच कर ही दिया गया।

भारत में मोटोरोला मोटो जी के दोहरा सिम (Dual SIM) मॉडल को पेश किया गया है। फोन दो जीएसएम सिम सपोर्ट करने में सक्षम है। 4.5 इंच की इसकी स्क्रीन आईपीएस (IPS Display) तकनीक से लैस है और स्क्रीन रेजल्यूशन 720x1280 पिक्सल है।

भारतीय बाजार में फोन 8 जीबी (8GB) और 16 जीबी (16GB) मैमोरी के साथ उपलब्ध है। वहीं इसमें 1 जीबी की रैम मैमोरी है। हां, कार्ड स्लॉट नहीं मिलेगा। आपको इंटरनल मैमोरी पर ही निर्भर होना होगा।


मोटोरोला मोटो जी में 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट है लेकिन एनएफसी नहीं दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल (5.0 megapixel) का मुख्य कैमरा है जबकि वीडियो कालिंग के लिए 1.3 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।

एंडरॉयड आपरेटिंग 4.3 जेलीबीन (Android Operating 4.3 Jellybean) आधारित इस फोन को ताकत प्रदान करता है 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 (Qualcomm Snapdragon 400) क्वाडकोर प्रोसेसर (Quad-core 1.2 GHz Cortex-A7)। इसके अलावा बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 305 ग्राफिक्स प्रासेसर भी है। वहीं इसे एंडरॉयड आपरेटिंग 4.4 कीटकैट पर अपडेट किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 2070 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

भारतीय बाजार में 8 जीबी मॉडल कि कीमत 12,499 और 16 जीबी मॉडल कि कीमत 13,999 रुपए है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट डॉट कॉम से खरीदारी पर कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। फोन के लांच के साथ कंपनी ने ऑफर की झड़ी लगा दी है। 

फ्लिपकार्ट से मोटोरोला मोटो जी की खरीदारी के साथ आप 500 रुपए तक का ईबुक की खरीदारी कर सकते हैं। इतना ही नहीं फोन की खरीदारी के बाद फ्लिपकार्ट से कपड़े की खरीदने पर 1,000 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। 

मोटो जी कवर पर आपको अंकित मूल्य से 70 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा भी 100 फीसदी तक का कैशबैक का ऑफर है। यदि आप फ्लिपकार्ट से फोन की खरीदारी कर रहे हैं तो इसके साथ कैश बैक आ भी ऑफर होगा। कैश बैक तहत भाग्यशाली विजेताओं को पूरा पैसा वापस किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...