वर्ष 2011 में सैमसंग (#Samsung) ने विश्व में पहली बार 5.0 इंच स्क्रीन के साथ सैमसंग गैलेक्सी नोट (Samsung Galaxy Note) को लाॅन्च किया था। बार डिजाइन में पतला सा यह फोन मोबाइल उपभोक्ताओं के बीच नई छाप छोड़ने में सफल रहा। हालांकि बड़ी स्क्रीन की वजह से इसे कुछ आलोचना भी झेलनी पड़ी थी लेकिन ज्यादातर वाह वाही ही मिली। इस फोन की लोकप्रियता के बाद तो समझो पांच इंच के फोन की झड़ी सी लग गई। किसी नई तकनीक को खास से आम बनाने में भारतीय मोबाइल निर्माताओं को तो महारत हासिल है ही। और इस ट्रेंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सैमसंग के नोट के बाद माइक्रोमैैक्स ने कैनवस तो कार्बन ने टाइटेनियम सीरीज में 5.0 इंच के पफोन पेश किए। फिर एक-एक कर पांच इंच फोन की झड़ी सी लग गई। इसके बाद मोबाइल निर्माताओं ने इस रेखा को भी पार कर छह इंच तक में फोन पेश करना शुरू कर दिया। एप्पल और ब्लैकबेरी को छोड़ दें तो नोकिया, सोनी और सैमसंग सहित लगभग सभी कंपनियां 5.5 इंच या इससे भी ज्यादा बड़ी स्क्रीन के साथ फोन लाॅन्च कर चुकी हैं। आज मोबाइल फोन बाजार पर आप नजर डालेंगे तो सबसे पहले तो यह पाएंगे कि कीपैड व...