Skip to main content

Posts

Showing posts with the label online shopping

एचटीसी डिजायर 526जी प्लस स्नैपडील पर लाॅन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने डिजायर सीरीज में एक और स्मार्टफोन शामिल करते हुए डिजायर 526जी प्लस लाॅन्च किया है। किंतु कंपनी ने इस फोन को एक्सक्लूजिलवी ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील (Snapdeal.com) पर लाॅन्च किया है। यानी उपभोक्ता इसकी खरीददारी आॅनलाइन ही कर सकते हैं। एसर टू इन वन टैबलेट अमेजन पर उपलब्ध् कीमत-19,999 रुपए एचटीसी डिजायर 526जी प्लस (HTC Desire 526G Plus) एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है तथा यह फोन 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 540x960 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा फोन का वजन 154 ग्राम है।  एचटीसी डिजायर 526जी प्लस में फोटोग्राफी के लिए आॅटोफोकस (Auto Focus) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा मौजूद है। साथ ही फोन में उपलब्ध 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के माध्यम से वीडियो काॅलिंग का भी आनंद लिया जा सकता है।  भारत में सैमसंग को पीछे छोड़ माइक्रोमैक्स सबसे आगे फोन में उपलब्ध अन्य कैमरा फीचर्स जियो टैगिंग और एलईडी फ्लैश (LED Flash) का उपयोग कर फोटोग्राफी को और भी बेहतर क...

स्वाइप ने स्नैपडील पर पेश किया स्लैट प्रो, कीमत-9,761 रुपए

स्वाइप (Swipe) टेक्नाॅलोजी ने ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील (Snapdeal) के साथ मिलकर काॅलिंग टैबलेट स्वाइप स्लैट प्रो (Swipe Slate Pro) लाॅन्च किया है। स्वाइप स्लैट प्रो एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित है।  एक्सक्लूजिवली स्नैपडील पर एक सीमित स्टाॅक तक उपलब्ध इस डिवाइस कीमत 9,761 रुपए है। डिवाइस 1.3 गीगाहट्र्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है तथा 9.7 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है।  स्वाइप का क्वाडकोर आधारित स्मार्टफोन, कीमत- 8,999 वहीं स्वाइप स्लैट प्रो में फोटोग्राफी के लिए 2.0 मेगापिक्सल रियर तथा 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। टैबलेट में शानदार बैटरी बैकअप के लिए 6400 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार स्वाइप प्रो भारत का सबसे पतला व हल्का डिवाइस है।  डिवाइस 8.8 एमएम पतला तथा वजन मात्र 613 ग्राम है। टैबलेट में मैमोरी के लिए 1जीबी रैम तथा 16 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा अतिरिक्त स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा...

‘एमकैट टेंगो’ नया कनेक्टर हेडफोन

हेडफोन (Headphone) का उपयोग तो युवाओं के मध्य वैसे भी काफी होता है किंतु अब तक बाजार में केवल ऐसे हेडफोन उपलब्ध थे जिनका उपयोग एक समय में एक ही व्यक्ति कर सकता है।  लेकिन डिजीटल  इनोवेशन  (Digital Innovation) के लिए प्रचलित कंपनी एमकैट ने ऐसे हेडफोन बाजार में उतारे हैं जो एक साथ कई रूपों मे उपयोग किए जा सकते हैं।  एमकैट टेंगो (Amkette) नाम से लाॅन्च किए गए इन हेडफोंस में आप म्यूजिक सूनने के अलावा उसे किसी के साथ शेयर भी कर सकते हैं। एमकैट ने इस डिवाइस को अमेजन इंडिया से साझेदारी कर पेश किया है। इसलिए यह डिवाइस उपभोक्ताओं को अमेजन डाॅट इन पर उपलब्ध होगा।  एमकैट स्पीकर के साथ भरपूर मस्ती इस हेडफोन में एक कनेक्टिंग वायर दी गई है जिसमें अन्य पोर्ट को शेयर किया जा सकता है। आकर्षक डिजाइन के इन हेडफोंस का उपयोग उपभोक्ताओं के लिए एक नया व खास अनुभव होगा। एमकैट टेंगो हेडफोन तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध् है तथा इसे संभालना भी बेहद आसान है। अमेजन डाॅट इन पर उपलब्ध एमकैट टेंगो की ...

पेयूमनी से और आसान हुई पेमेंट

भारतीय आॅनलाइन पेमेंट सोल्यूशन (Payment Solution) साइट पेयू मनी (PayUmoney) ने उपभोक्ताओं के लिए नया आॅप्शन ‘पे विद पेयूमनी बटन’ (Pay with Paymoney Button) लाॅन्च किया है। जिसके माध्यम से आप बिना किसी झंझट के केवल एक ही क्लिक (Click) के द्वारा आसानी से शाॅपिंग (shopping) कर सकते हैं। पेयूपैसा नहीं अब पेयूमनी पेयू इंडिया (Pay India) के को-फाउंडर एंड सीईओ का कहना है कि ‘पेयूमनी बटन पर क्लिक करने पर यह विक्रेता व उपभोक्ता से जुड़ी पूरी जानकारी रखकर आपको सुरक्षित भी रखता है। साथ ही इसमें आप बिना किसी स्टेप को फाॅलो करे आसानी से फीस स्टेप तक पहुंच कर पेमेंट कर सकते हैं। पे विद पेयूमनी मोबाइल तथा इंटरनेट दोनों ही उपभोक्ताओं के लिए खास अनुभव होगा।’  

फ्लिपकार्ट और याहू की साझेदारी

विश्व की अत्यधिक लोकप्रिय ई-काॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (flipkart) और याहू (Yahoo india) ने आपसी साझेदारी की घोषणा की है।  जिसके बाद शाॅपिंग साइट फ्लिपकार्ट से ही आप सीधे याहू की साइट पर जा सकते हैं। यानि अब यह दोनों साइट एक साथ दिखाई देंगी और आसानी से उपयोग की जा सकती हैं।  जहां अत्यधिक उपभोक्ता फ्लिपकार्ट से शाॅपिंग (Shopping) करना पसंद करते हैं वहीं याहू पर आपको मेल (Mail) के अलावा कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती है।  जिसमें मौसम, देश-दुनिया और लाइफ स्टाइल (Lifestyle) से जुड़ी खबरें आदि। फ्लिपकार्ट की साइट ओपन करने पर आपको वहां याहू इंडिया का आॅप्शन दिखाई देगा। जिस पर क्लिक कर आप याहू इंडिया पर जा सकते हैं।  वहीं याहू की साइट पर अब न्यूज लिंक के अलावा शाॅपिंग लिंक भी उपलब्ध है जिस पर क्लिक करते ही फ्लिपकार्ट ओपन होगा।  जहां से अपनी मनपसंद शाॅपिंग कर सकते हैं। दोनों ही ई-काॅमर्स साइट के साथ आ जाने से उपभोक्ताओ के भी काफी समय की बचत होगी।    

आईफोन 6 और 6 प्लस भारत में उपलब्ध

एप्पल (Apple) द्वारा लाॅन्च किए गए बड़ी स्क्रीन के स्मार्टफोन आईफोन 6 (iphone 6) और 6 प्लस (iphone 6 plus) को कंपनी ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करा दिया है। इसका पहला स्टाॅक भारतीय बाजार में 17 अक्टूबर रात से उपलब्ध हो चुका है।  और बड़ा हुआ एप्पल, आईफोन 6 और आईफोन 6प्लस लाॅन्च भारतीय उपभोक्ता इन्हें एप्पल स्टोर (apple Store) के अतिक्ति आॅथराइसड आईफोन रिसेलर व ईकाॅमर्स साइट (फ्लिपकार्ट (Flipkart), अमेजन (Amazon),  (snapdeal) स्नैपडील)  से भी खरीद सकते हैं। 17 अक्टूबर से उपलब्ध होगा एप्पल आईफोन 6: कीमत 53,500 से शुरू भारतीय बाजार में आईफोन 6 गोल्ड, सिल्वर व ग्रे रंग में उपलब्ध होगा और 16 जीबी माॅडल की कीमत 53,500 रुपए, 64 जीबी माॅडल 62,500 रुपए, 128 जीबी माॅडल 71,500 में उपलब्ध होगा। वहीं आईफोन 6 प्लस 16 जीबी माॅडल 62,500, 64 जीबी माॅडल 71,500 और 128 जीबी माॅडल की कीमत 80,500 रुपए है।

मोटो ई लाॅन्च, कीमत- 6,999 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (motorola) ने अभी हाल ही में मोटो सीरीज में मोटो जी (#moto g) और मोटो एक्स (#moto x) बाजार में उतारे हैं और उपभोक्ताओं के मध्य इनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने अब मोटो सीरीज में मोटो ई को आॅफिशियली तौर पर बाजार में लाॅन्च किया है।  जिसकी जानकारी कंपनी ब्लाॅग व ट्विट के माध्यम से पहले ही दे चुकी थी। मोटो ई के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट आधारित मोटो ई में 540x960 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.3 इंच का आईपीएस स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है। स्क्रीन काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड (#corning gorilla glass) है जो कि फोन को छोटी मोटी रगड़ से बचाने में सक्षम है।  इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 200 का इस्तेमाल किया गया है। फोन में सिंगल कोर सीपीयू उपलब्ध है। मोटो ई में 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ ही एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है जिसके द्वारा 32 जीबी तक डाटा स्टोरेज किया जा सकता है।  ...

माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लैज एचडी र्इजी116, कीमत 15,999

भारतीय निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने कैनवस सीरीज में नया फोन लॉन्च किया है। कैनवस ब्लैज एचडी र्इजी116 (Canvas blaze HD 116) के नाम से लॉन्च किए गए इस फोन में 1.2 गीगाहटर्ज क्वालकॉम स्नैपड्रेगन एस4 क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।  भारत में डुअल सिम आधारित यह स्मार्टफोन फिलहाल र्इ-कामर्स साइट स्नैपडील डॉट कॉम (Snapdeal.com) पर 15,999 रुपए में उपलब्ध है।  एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.1 जेलीबीन पर आधारित कैनवस ब्लैज एचडी र्इजी116 में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.0 इंच का आर्इपीएस डिसप्ले है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  फोन में 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पावर बैकअप के लिए दी गर्इ 2000 एमएएच की बैटरी 5 घंटे का टॉकटाइम तथा 150 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है।  कनेक्टिविटी  आप्शन में ब्लूटूथ, वार्इफार्इ, यूएसबी तथा एचएसपीए की सुविधा दी गर्इ है। इसके अतिरिक...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नोकिया द्वारा विंडोज 8 (Windows 8) ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित लुमिया 625 (nokia lumia 625) को कंपनी द्वारा 19,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। किंतु अब यह कम कीमत के साथ कई ऑनलाइन साइट्स पर उपलब्ध है।  नोकिया की ऑफिशियली साइट पर अभी भी इसकी कीमत में कोई खास कटौती नहीं की गई है वहां यह 19,629 रुपए में उपलब्ध है।  इसके अलावा फ्लिपकर्ट डॉट कॉम (flipkart.com) पर इसकी कीमत 15,999 रुपए है वहीं स्नैपडील इसे 15,249 रुपए में बेच रहा है।  इसके अतिरिक्त शॉपक्लाउज (shopclues.com) पर यह फोन 14,294 रुप्ए में उपलब्ध है। वहीं ईबे डॉट कॉम (Ebay.com) लुमिया 625 को सबसे कम दामों के साथ 14,908 रुपए में बेच रही है।  नोकिया लुमिया 625 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसका वजन 159 ग्राम है और इसमें 4.7 इंच की कपैसिटिव टचस्क्रीन के अलावा आईपीएस एलसीडी डिसप्ले है।  फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन एस4 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। एलईडी फ़्लैश के साथ 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 0.3 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। ...

गेटइट बाजार: अब पेमेंट करना आसान

गेटइट बाजार (getitbazar) ऑनलाइन साइट भारत में शॉपिंग के एक बेहतर अनुभव के लिए जानी जाती है। जहां उपयोग की किसी भी वस्तु की शॉपिंग की जा सकती है। इसे एक ऐसा बाजार भी कहा जा सकता है जो कि जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टोर्स सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त इस साइट के माध्यम से खरीददार कुछ सर्च करने के अलावा किसी वस्तु की तुलना व मोलभाव भी कर सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग (online shopping) के वक्त कई बार खरीददार को पेमेंट की समस्या का सामना करना पड़ता है और इसी समस्या को हल करने के लिए व अपने उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गेटइट बाजार ने पेमेंट का आसान तरीका लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए ट्रांजेक्शन सर्विस (Transaction service) के माध्यम आप भारत में कभी भी कहीं भी आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। इसमें आप ई-कॉमर्स वेबासाइट (E-commerce), टेलीसेल्स डिपार्टमेंट (Telesales department) , मोबाइल एप्लिकेशन और फेसबुक पेज के माध्यम से आसानी से पेमेंट के अलावा डिलीवरी भी ले सकते हैं। एक समय के लिए इंटीग्रेशन फीस केवल 15,000 रुपए है। साथ ही यह सुविधा भी दी गई है कि सफलतापू...

आज की डील: आईफोन 5सी 16जीबी 36,300 रुपए में

एप्पल ने आईफोन 5सी (Apple iPhone 5C 16 GB) को 41,900 रुपए में लॉन्च किया था किंतु अब यह फोन कई ऑनलाइन साइट्स पर कम कीमत में उपलब्ध हो रहा है। ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट (Flipkart) पर यह फोन 38,200 रुपए में उपलब्ध है और वहीं स्नैपडील डॉट कॉम (Snapdeal.com) पर इसे 39,189 रुपए में बेचा जा रहा है।  अमेज़ॉन डॉट (Amazon.com) कॉम पर फोन 36,999 रुपए  में उपलब्ध  है।  ऑनलाइन साइट शॉपक्लाउज डॉट कॉम (Shopclues.com) पर यह फोन सबसे कम कीमत 36,300 रुपए में उपलब्ध है। आईफोन 5सी 16 जीबी के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो देखने में सुंदर व स्टाइलिश होने के साथ ही इसमें 4.0 इंच की कपैसिटिव टच स्क्रीन है जिस पर छोटी मोटी रगड़ से बचाव के लिए गोरिल्ला ग्लास (gorilla glass) का इस्तेमाल किया गया है।  भारतीय बाजार में यह फोन गुलाबी, हरा और पीला सहित  कई  आकर्षक  रंगों में उपलब्ध है।  फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज साइक्लोन का डुअलकोर एआरएम वी 8 प्रोसेसर है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 8.0 मैगापिक्सल कैमरा है तथा पावर बैकअप के लिए 1560 एमएएच बैटरी द...

वैलेंटाइन ऑफर! लगा रहे हैं चूना

वैलेंटाइंस डे (Valentines Day) पर तोहफे की भूमिका बहुत ही अहम होती है। वैलेंटाइंस डे से पहले भी रोज डे, प्रपोज डे और चॉकलेट डे जैसे कुछ दिन आते हैं और हर दिन तोहफों क लिए खास होता है। कंपनियां भी इन दिनों पर नजरे गड़ाई होती हैं और वैलेंटाइंस डे के नाम ऑफर की झड़ी लगा देती है। परंतु क्या हर बार यह ऑफर फायदेमंद होते हैं? नहीं फायदेमंद ही नहीं बल्कि कई बार तो ऑफर के नाम पर आपको चूना लगाया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही खेल जारी है। कई कंपनियां खास कर ऑनलाइन स्टोर पर वैलेंटाइन ऑफर दिया जा रहा है जिसमें 40, 50 और 60 फीसदी तक के छूट का भरोसा दिलाया जा रहा है लेकिन ऑफर के नाम पर वे उपभोक्ता को चूना ही लगा रही हैं। क्योंकि ऑफर से कम कीमत पर प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध है। इतना ही नहीं कई ऑनलाइन स्टोर ऑफर के नाम पर गलत उत्पाद भी बेचे जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में मोबाइल व गैजेट्स उपहार स्वरूप देने का प्रचलन काफी बढ़ा है और ऑनलाइन स्टोर पर सबसे ज्यादा लूट इन्हीं गैजेट्स और मोबाइल में देखा जा रहा है। एक-एक मोबाइल पर बाजार कीमत से 2,000 रुपए तक ज्यादा वसूला जा रहा है। ऐसे में आप भी वैलें...

अब ऑनलाइन शॉपिंग पर बार्गनिंग का मजा

शॉपिंग करते वक्त बार्गनिंग करना किसे पसंद नहीं खासतौर पर महिलाओं को। अगर यही सुविधा आपको ऑनलाइन शॉपिंग पर भी उपलब्ध् हो जाए तो यह आरामदायक तो होगा साथ ही समय की भी बचत होगी। इन सभी सुविधाओं को ध्यान में रखकर पेटिम (Paytm) ने भारत में एक ऐसा मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है जिस पर उपभोक्ताओं को बार्गनिंग का बेहतरीन मौका मिलेगा।  इस मोबाइल एप्लिकेशन के द्वारा आप बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी वस्तु मौल भाव के साथ खरीद सकते हैं।  पेटिम पर मोबाइल व डीटीएच (DTH) रिचार्ज की सुविधा तो पहले से ही उपलब्ध थी और अब यहां महिलाओं, पुरूषो, बच्चों के सामान के अलावा होम फर्निशिंग से जुड़े कई अन्य सामानों की भी खरीदारी कर सकते हैं।  फिलहाल पेटिम द्वारा लॉन्च की गई यह एप्लिकेशन एप्पल आईट्यून एप स्टोर (iTunes app store) पर मुहैया कराई गई है और जल्दी ही यह गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध होगी।