Skip to main content

Posts

Showing posts with the label nexus 6

फ्लिपकार्ट पर नेक्सेस 6 प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध

गूगल नेक्सेस 6 (Google Nexus 6) का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है कि यह फोन आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (flipkart) पर उपलब्ध है। मोटोरोला (Motorola) द्वारा निर्मित नेक्सेस 6 अब तक फ्लिपकार्ट पर कमिंग सून (Coming Soon) के साथ बिना कीमत के ही उपलब्ध था।  किंतु कंपनी ने बेसब्री से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के इंतजार का समाप्त करते हुए आखिरकार इस फोन को प्रीबुकिंग (Pre-booking) के लिए उपलब्ध करा दिया है। फ्लिपकार्ट पर नेक्सेस 6 को कई खास आॅफर्स (offers) के साथ पेश किया है तथा 32 जीबी वर्जन की कीमत 43,990 रुपए है।  फोन के साथ उपलब्ध आॅफर्स में एक्सचेंज (Exchange) तथा ईएमआई (EMI) आॅफर्स भी शामिल हैं। एक्सचेंज आॅफर में उपभोक्ता को नेक्सेस 6 अपनी कीमत से 10,000 रुपए कम केवल 33,990 रुपए में प्राप्त होगा। वहीं यदि आप इसे एचडीएफसी (HDFC) या आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के माध्यम से ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो आपको 1500 रुपए केश बैक (Cash back) का आॅफर भी दिया जाएगा।  नेक्सेस 6 के तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो यह एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 5.0 लोलीपाॅप (An...

प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध हुआ नेक्सस 6

गूगल (Google) द्वारा हाल ही में लाॅन्च किए नेक्सस 6 (Nexus 6) अब उपभोक्ता को जल्द ही आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध हो सकेगा। 32 जीबी वर्जन के साथ यह फोन फ्लिपकार्ट साइट पर कमिंग सून (Coming Soon) में दिया गया हैै।  गूगल नेक्सस 6 को मोटोरोला (Motorola) द्वारा निर्मित किया गया है तथा 4जी एलटीई (4G LTE) नेटवर्किंग की सुविधा से लैस है। मोटोरोला नेक्सस 6 एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 5.0 लाॅलिपोप (Android L) पर आधारित है। फोन में 6.0 इंच एमोलेड टचस्क्रीन के साथ ही 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियों काॅलिंग (Video Calling) की सुविधा के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे की भी सुविधा उपलब्ध है। गूगल नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 लाॅन्च गूगल ने नेक्सस 6 के साथ एक और डिवाइस नेक्सस 9 (Nexus 9) भी लाॅन्च किया था जो कि एलजी (LG) द्वारा निर्मित है और गूगल प्ले (Google Play) पर कमिंग सून के साथ उपलब्ध है। जहां इसके 16 जीबी वर्जन की कीमत 28,999 रुपए है तथा 32 जीबी वर्जन 44,900 रुपए में उपलब्ध् होगा।  

टी.वी पर चलेगा नेक्सेस प्लेयर

गूगल द्वारा नेक्सेस 6 (Nexus 6) और नेक्सेस 9 (Nexus 9) लाॅन्च किए जो कि एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 5.0 लोलिपाॅप (Android Lollipop) पर आधारित है। इस आॅपरेटिंग पर कार्य करना उपभोक्ताओं के लिए बिल्कुल नया होने के साथ ही बेहद ही खास भी होगा।  इन फोन के अलावा गूगल ने नेक्सेस प्लेयर (google nexus player) भी लाॅन्च लिया है। इस नेक्सेस प्लेयर को असूस (asus) द्वारा बनाया गया है जो कि गूगल के एंडराॅयड टीवी के साथ कार्य करने में सक्षम है। गूगल नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 लाॅन्च इस प्लेयर में 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) का उपयोग किया गया है तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए केवल वाईफाई (wifi) की सुविधा उपलब्ध है। इस डिवाइस की प्री-आॅर्डर (Pre-Order) बुकिंग 17 अक्टूबर से शुरू होगी। गूगल नेक्सेस प्लेयर की कीमत 99 डाॅलर (लगभग 6,000 रुपए) है। 

गूगल नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 लाॅन्च

काफी समय से गूगल नेक्सेस 6 (google nexus 6) और नेक्सेस 9 (nexus 9) के लाॅन्च होने की चर्चा थी व उपभोक्ताओं को इनका बेसब्री से इंतजार था।  अपने उपभोक्ताओं के इंतजार पर विराम लगाते हुए आखिरकार गूगल ने नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 को लाॅन्च कर दिया है।  सबसे खास बात है कि यह दोनों ही डिवाइस गूगल के नए एंडराॅयड आॅपरेटिंग 5.0 लोलिपाॅप (android 5.0 lollipop) पर आधारित है।  नेक्सेस 6 के लिए गूगल ने मोटोरोला (Motorola) से साझेदारी की है तथा बड़ी स्क्रीन के इस डिवाइस में 5.96 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  वहीं मल्टीटाॅस्किंग (Multitasking) करने में सक्षम इस डिवाइस का डिजाइन व रंग बेहद ही आकर्षक है। फोन में क्वाकाॅम स्नैपड्रेगन 805 चिपसेट है तथा 2.7 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore processor) पर कार्य पर कार्य करता है।  अब आया नेक्सस 5 रेड 4जी एलटीई (4G LTE) कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। वहीं गूगल नेक्सेस 6 में दी गई 3220 एमएएच की बैटरी 15 मिनट पर चार्ज करने पर 6 घंटे कार्य कर सकती हैै। फोन में 13.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2.0 मेगापिक्सल क...