Skip to main content

Posts

Showing posts with the label nokia lumia 720

कंस्यूमर फोरम (Consumer Forum)

मैंने मई में नोकिया लूमिया 720 (Nokia Lumia 720) खरीदा था और कुछ दिन सही चलने के बाद अगस्त में फोन की स्क्रीन अपने आप हिलने लगी। इसकी शिकायत मैंने नोकिया कस्टमर केयर (Customer care) मे की लेकिन उन्होंने कहा कि फोन क्षतिग्रस्त हुआ है और उसके लिए मुझे 6,000 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। उन्होने मुझे फोन के सीधे साइट पर और पीछे की तरफ छोटा सा स्क्रैच भी दिखाया। मैंने उन्हें कहा कि मैंने कभी भी अपना फोन नहीं गिराया पर मानने को ही तैयार नहीं है। इससे पहले भी मुझे डेड स्क्रीन, ओवर हीटींग (Over heating), आवाज की समस्या, कैमरे की समस्या जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, पर सर्विस सेंटर (Service Center) मेरे घर से दूर होने कारण मैं उन सब के लिए वहां नहीं जा सका। लेकिन अब बहुत हो गया मैं इस समस्या से परेशान हो गया हूं। दीपेश राय नोकिया का जवाब हमने कस्टमर से बात की है। वह पहले ही अपने डिवाइस को बेच चुके हैं। 

कंस्यूमर फोरम (Consumer Forum)

मैनें 16 जून 2013 को नोकिया के ब्रांड पर विश्वास करके 18,000 रुपए का नोकिया लूमिया 720 खरीदा। लेकिन अब मैं इस फोन में होने वाली समस्याओं से परेशान हो चुका हूं। इसमें सबसे बड़ी समस्या मैमोरी के साथ है क्योंकि इसकी 50 प्रतिशत मैमोरी तो पहले से ही फुल थी। जब मैनें इस समस्या के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया तो पता चला कि नोकिया के काफी उपभोक्ता इस समस्या का सामना कर रहे हैं और नोकिया सेंटर में भी शिकायत करने पर वह इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। इस फोन के साथ मेरी दूसरी समस्या इसकी स्क्रीन थी जो थोड़ी सी टूट गई है। इससे पहले मैं आईफोन 3जीएस का उपयोग कर रहा था और वो कई बार मुझसे गिरा पर सिर्फ हल्के से स्क्रैच के अलावा उसमें कुछ नहीं हुआ। लेकिन जब मैं नोकिया कस्टमर केयर गया तो फोन रिप्लेस करने के बदले 7880 रुपए देने को कहा। मुझे लगता है कि यह कीमत बहुत ज्यादा है और इतने में तो मैं नया फोन ले सकता हूं। नोकिया को मेरा फोन बिना पैसे लिए बदल देना चाहिए क्योंकि फोन अभी भी वारंटी में है।  रघु एम  नोकिया का जवाब हमने उपभोक्ता से बात की है। फोन क्षतिग्रस्त हुआ है और वह पैसे ...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं स्लीक बाॅडी का स्टाइलिश स्मार्टफोन (Smartphone) खरीदना चाहती हूं। मेरा बजट 20,000 रुप्ए है और मैंने कुछ डिवाइस का चयन किया है जिसमें सैमसंग ओमनिया डब्ल्यू, सैमसंग गैलेक्सी डब्ल्यू, सैमसंग गैलेक्सी एस प्लस, एलजी ई730, एलजी आॅप्टिमस ब्लैक, नोकिया लुमिया 710 (Nokia lumia 710) और एचटीसी वन वी (HTC One V) शामिल हैं। यदि इनके अलावा कोई और बेहतर ऑप्शन है तो आप मुझे बताएं।  -मीनाक्षी आपके जिन फोंस का चयन किया है वह सभी सर्कुलेशन से बाहर हैं। यदि आपके लिए लुक और स्टाइल महत्वपूर्ण है तो हम आपको नोकिया लुमिया720 (Nokia Lumia 720) लेने की सलाह देंगे। इसकी बाॅडी बहुत ही स्लीक है साथ ही 4.3 इंच डिसप्ले स्क्रीन के साथ यह आपके बजट के अंदर है। इसके अलावा लुमिया 820 (Nokia Lumia 820) भी देख सकते हैं जिसमें बेहतरीन डिसप्ले और कैमरा है किंतु इसकी कीमत 20,000 से अधिक है।