पहले कंप्यूटर पर किसी चीज का उपयोग करने के बाद ऐसा लगता था कि क्या यह एप्लिकेशन मोबाइल पर उपलब्ध हो पाएगी। परंतु अब ऐसा नहीं लगता क्योंकि यह बात हम भली-भांति जान गए हैं कि जिस भी एप्लिकेशन का उपयोग हम कंप्यूटर पर करते हैं वह जल्द ही मोबाइल पर उपलब्ध् हो जाती है। अब वी ट्रांसफर को ही ले लीजिए। कुछ वक्त पहले तक यह एप्लिकेशन (Application) सिर्फ कंप्यूटर के लिए उपलब्ध थी लेकिन आज मोबाइल पर भी आ चुकी है। GOOGLE अब हिंदी में करेगा सर्च मोबाइल में डाटा का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है और उसके साथ ही बढ़ रही है डाटा शेयरिंग की मांग। आप मोबाइल बदल रहे हैं या फिर किसी ने कोई वीडियो फाइल मांग ली है। ऐसे में आपके होश उड़ जाते हैं कि वह पफाइल कैसे भेजी जाए। व्हाट्सएप से छोटे-मोटे वीडियो और फाइल तो चले जाते हैं लेकिन भारी-भरकम फाइल में समस्या हो जाती है। इसी के साथ ये मैसेजिंग एप्स फोटो व वीडियो की क्वालिटी को भी कंप्रेस कर देते हैं। इस स्थिति में आप वी ट्रांसफर ( We Transfer ) का उपयोग कर सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस705: 4जी एलटीई तकनीक से लैस यह बेहद ही हलका एप्लिकेशन ह...