सैमसंग एस सीरीज का पांचवां योद्धा। हर साल सैमसंग गैलेक्सी एस (Samsung galaxy S) सीरीज में एक फोन लाॅन्च करती है। कंपनी की एस सीरीज का फोन न सिर्फ एडवांस होता है बल्कि हार्डवेयर के मामले में भी काफी ताकतवर होता है। पिछले साल कंपनी ने आॅक्टाकोर के (Octa-core Processor) साथ एस5 ( Samsung galaxy S ) पेश किया था जबकि इस साल गैलेक्सी एस5 माॅडल को सैमसंग ने पेश किया है। फोन हार्डवेयर के मामले में शानदार है इसमें कोई शक नहीं लेकिन सैमसंग के गैलेक्सी (Samsung Galaxy) फोन के साथ सबसे बड़ा सवाल एक ही है कि लुक के मामले में फोन कितना अलग है। इसलिए सबसे पहले हम बात करते हैं लुक की। खूबी शानदार हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन। बेहतर कैमरा क्वालिटी। अच्छा बैटरी बैकअप। खामी पुराना डिजाइन। थोड़ा कीमती। साधरण क्वालिटी। पुराना गैलेक्सी नए गैलेक्सी (Galaxy) के लाॅन्च होने से पहले पचास तरह की बातें हो रही थीं। कोई यह दावा कर रहा था कि फोन की स्क्रीन कर्व होगी तो कोई दावा कर रहा था कि लुक पहले से काफी अलग होगा। परंतु जब नया फोन आया तो सैमसंग फिर से वही पुराना सुर अला...