Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Galaxy S4

सैमसंग गैलेक्सी एस4 कीमत 27,500

अभी कुछ दिन पहले ही आपने यह खबर सुनी होगी कि सैमसंग गैलेक्सी एस4 (Samsung Galaxy S4) की कीमत में भारी गिरावट की गई है और यह फोन 30 हजार से भी कम कीमत में मिल रहा है। परंतु आपको आपको बता दूं कि यह फोन कई जगहों पर 27,500 रुपए में उपलब्ध है।  करोल बाग गफ्फार मार्केट (Gaffar Market) में बिल और वारंटी के साथ यह फोन 27,500 में उपलब्ध है। वहीं लाजपत नगर में भी कई स्टोर पर इसे 28,500 रुपए में बेचा जा रहा है। इस बजट में यह फोन बहुत ही अच्छा कहा जा सकता है। हालांकि सबसे सस्ते का दंभ भरने वाले कई ऑन लाइन स्टोर पर यह फोन आज भी 30 हजार से ज्यादा की कीमत में बेचा जा रहा है जबकि फ्लिपकार्ट डॉट कॉम (www.flipkart.com) से इसे 28,636 रुपए में लिया जा सकता है। यदि आपके पास एक्सिस बैंक (Axis Bank) का क्रेडिट कार्ड है तो फ्लिपकार्ट डॉट ( www.flipkart.com ) कॉम से 10 फीसदी का आपको कैश बैक ऑफर भी मिलेगा। ओक्टा कोर (Octa-Core Processor) प्रोसेसर के साथ पेश किया गया यह फोन कई बेहतर फीचर से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी एस 4 (Samsung Galaxy S4) के फीचर्स पर नजर डालें तो इ...

MWC : गैलेक्सी एस5 हुआ प्रदर्शित

साल की शुरूआत से ही कयास लगाया जा रहा था कि सैमसंग (Samsung) इस वर्ष गैलेक्सी एस5 (Galaxy S5) को लाॅन्च करेगा और कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस (Mobile world congress) में इस फोन का प्रदर्शन भी कर दिया।  फोन के प्रदर्शन के साथ सैमसंग ने यह भी घोषणा की है कि 11 अप्रैल तक भारत समेत 150 देशों में उपलब्ध होगा।  फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है। एस सीरीज का यह नया डिवायस कई खासियतों से लैस है। सैमसंग के इस नए डिवायस में 5.1 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि गैलेक्सी एस4 में 5.0 इंच की स्क्रीन थी। हलांकि एस4 की तरह गैलेक्सी एस5 में भी 1080x1920 पिक्सल रेजल्यूशन की सुपर एमोलेड स्क्रीन है। कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड (Corning Gorilla glass 3) इस फोन का स्क्रीन रगड़ व धूल अवरोधक है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और यह 4के वीडियो रिकाॅर्ड करने में सक्षम है। वहीं फोन में सिलेक्टिव फोकस एप्लिकेशन है जो नोकिया रीफोकस के समान कार्य करता है। इसके अलावा फोन को एस हेल्थ जैसे फिटनेस एप्स से लैस किया गया है। 16 और 32 जीबी मैम...

आज की डील- सैमसंग गैलेक्सी एस4 32,199 रुपए में

जिस गैलेक्सी को लेने के लिए आप सपने देखा करते थे उसे अपना बनाने का समय आ गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस4 आज भारत की प्रमुख आनलाइन स्टोर शाप क्लूज (http://www.shopclues.com ) पर 32,199 रुपए में उपलब्ध है। कंपनी ने यह आफर अपने दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर दी है। हालांकि अन्य वेब साइट पर भी इसकी कीमत में कमी की गई है लेकिन सबसे कम शाप क्जूल पर उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट डाट काम (flipkart.com) पर यह डिवायस 33,914 रुपए में उपलब्ध है जबकि स्नैपडिल (snapdeal.com) से इसे 33,299 रुपए में लिया जा सकता है। इस बजट में यह फोन बहुत ही शाानदार है। फोन में जहां 13.0 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा है। वहीं दूसरी ओर एयरजेस्चर का अच्छा प्रयोग देखने को मिलता है। फोन का आक्टाकोर प्रोसेसर बेहतर परफार्मेंस का अहसास कराता है। एस4 में 5.0 इंच का सुपर एमोलेड डिसप्ले है जो बहुत ही शानदार है। भारत में इसे लगभग 42,000 रुपए में लांच किया गया था। कनेक्टिविटी के लिए भी इसमें लगभग सभी विकल्प मौजूद हैं जैसे, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी भी है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है और 2 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। ...

इस अप्रैल आ सकता है सैमसंग गैलेक्सी एस5

सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज कंपनी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित है। कंपनी एस सीरीज के हर फोन को बड़े ही ताम-झाम के साथ लांच किया है। इस सीरीज में एस, एस2, एस3 और एस4 देखने के बाद कंपनी अब एस 5 की भी तैयारी कर चुकी है। हाल में ब्लूमबर्ग को दिए गए एक साक्षात्कार में सैमसंग के ईवीपी मोबाइल बिजनेस, ली यंग ही ने कहा है कि इस वर्ष मार्च या अप्रैल के तक सैमसंग गैलेक्सी एस5 को लांच किया जा सकता है।’ ली ने यह भी जानकारी दी कि ‘गैलेक्सी एस 5 के साथ सैमसंग स्मार्टवाच गैलेक्सी गियर के भी नए अवतार को पेश किया जा सकता है।’ साथ ही यह भी कहा कि ‘फोन का डिसप्ले और कवर के काफी बदलाव किया गया है।’ गौरतलब है कि पिछले साल कंपनी ने एस सीरीज में गैलेक्सी एस 4 को पेश किया गया था। इस फोन को लेकर इस बात की चर्चा है कि अन्य गैलेक्सी की भांति एस4 ज्यादा लोकप्रियता बटोर नहीं सका। क्योंकि गैलेक्सी एस4 लुक के मामले में पुराने संस्करण से काफी मिलता-जुलता था। ऐसे में इस बात की पूरी आशा है कि गैलेक्सी एस 5 लुक के मामले में अन्य गैलेक्सी फोन से अलग होगा। 2014 में लान्च होने वाले अन्य फोन के बारे ...

सैमसंग गैलेक्सी गियर

स्मार्टफोन के बाद स्मार्टवॉच चर्चा में है, लेकिन क्या ये स्मार्टवॉच उतने उपयोगी हैं जितने कि कीमती! इस विडियो को देखकर आप भी फैसला कर सकते हैं...