Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Idea Delhi Daredevils Fan Page

आइडिया ने लाॅन्च किया दिल्ली डेयरडेविल्स फैन पेज

यह बात हर कोई जातना है कि भारत में आईपीएल (#IPL) खुमार सिर चढ़कर बोलता है। यही वजह है कि हर कोई इसे भुनाने की कोशिश करता है। आईपीएल के इस मौसम में आइडिया ने भी अपने उपभोक्ताओं को लिए एक विशेष सेवा पेश की है। जिसके तहत आइडिया (#IDEA) उपभोक्ता अपने फोन पर दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से संबंधित कंटेंट को अपने फोन पर देख सकते हैं। गौरतलब है कि आइडिया दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का प्रिंसिपल स्पाॅन्सर भी है। कंपनी ने आइडिया मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए ‘आइडिया दिल्ली डेयरडेविल्स फैन पेज’ (Idea Delhi Daredevils Fan Page, ) लाॅन्च किया है। इसके तहत उपभोक्ता दिल्ली डेयरडेविल्स के वीडियो, वाॅलपेपर, रिंगटोन और फोटो सहित कई अन्य कंटेंट को अपने मोबाइल पर देख या डाउनलोड भी कर सकते हैं। ‘आइडिया दिल्ली डेयरडेविल्स फैन पेज’ (Idea Delhi Daredevils Fan Page, ) पर कंटेंट डाउनलोड करने के लिए आपको मामूली शुल्क चुकाने होंगे। वाॅलपेपर, फोटो और रिंगटोन के लिए 2 रुपए का शुल्क रखा गया है जबकि वीडियो डाउनलोड के लिए आपको 5 रुपया चुकाना होगा। असिमित डाउनलोड का भी विकल्प है लेकिन उसके लिए अलग शुल्क का प्रावधान है।...