Skip to main content

वाइबर टाॅप 5 फ्री काॅल एप्स में से एक



भारत में आईओएस स्टोर (ios store) पर उपलब्ध टाॅप 5 फ्री काॅल एप्लिकेशन में से वाइबर (viber) भी एक महत्वपूर्ण एप्लिकेशन है। जो कि आजकल काफी लोकप्रिय भी हो रहा है। खासतौर से युवाओं के बीच में।

इसके लोकप्रिय होने के पीछे कुछ खास वजह भी हैं जो कि अन्य फ्री काॅलिंग एप्लिकेशन में उपलब्ध नहीं हैं। दुनिया के 193 देशों में वाइबर के 300 मिलियन उपभोक्ता हैं जिनमें से 16 मिलियन उपभोक्ता भारत में हैं।

हम आपको बता रहें हैं वाइबर के प्रति बढ़ती लोकप्रियता के खास पांच कारण:-

फ्री काॅल और मैसेज की सुविधा :- वाइबर के माध्यम से आप फ्री काॅल और मैसेज का लुप्त उठा सकते हैं।

वाइबर फोन में डाउनलोड करने के बाद आपके काॅन्टेक्ट से कनेक्ट हो जाता है और आपको जिस नंबर पर काॅल और मैसेज करने हो तो वाइबर के द्वारा मुफ्त में कर सकते हैं। साथ ही इसके उपयोग के साथ आप अन्य कार्य भी कर सकते हैं।


भावनाएं व्यक्त करना आसान :- किसी से बातचीत करते वक्त हम केवल शब्दों का उपयोग करते हैं किंतु कई बार अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं होता।

इसीलिए वाइबर में दिए गए इमोटीकोंस (Emotinos) और लगभग 1500 स्टीकर के माध्यम से आप बात करते हुए आसानी से अपनी भावनाएं भी व्यक्त कर सकते हैं।



बिल्कुल मुफ्त :- वाइबर पर जहां काॅल या मैसेज करना मुफ्त है वहीं इसे डाउनलोड करना भी बिल्कुल फ्री है। आप इसे बिना किसी चार्ज के हमेशा मुफ्त उपयोग कर सकते हैं।



मोबाइल व कंप्यूटर पर उपलब्ध:- वाइबर एप्लिकेशन को मोबाइल के अतिरिक्त डेस्कटाॅप, लैपटाॅप और टैबलेट पर भी उपयोग किया जा सकता है।

यदि आपके फोन में बैटरी कम है तो आप इसे पीसी से कनेक्ट कर बातचीत जारी रख सकते हैं।

कहीं भी किसी से भी जुड़ें:- इस फ्री काॅलिंग एप्लिकेशन के द्वारा आप कभी भी किसी से बातचीत कर सकते हैं। क्योंकि इसमें आपको बिल की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।





Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...