Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sony xperia z3 compact

Apps Review: याहू न्यूज डाइजेस्ट, न्यूज का ढेर नहीं सिर्फ खास खबर पर होगी नजर

इंटरनेट (#internet) के आने से लोगों को सूचना की आजादी मिल गई है। वहीं मोबाइल (#mobile)ने इस सूचना को सर्व सुलभ बना दिया है। परंतु इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इंटरनेट पर न्यूूज (#News) की तो भरमार है लेकिन आज बिना काम की खबरें ज्यादा हैं। कई लोग हैं जो चाहते हैं कि कम और अच्छी खबरें मिलें। याहू न्यूज डाइजेस्ट (#YahooNewsDigest) ऐसा ही एप्लिकेशन है। विदेशों में याहू (#yahoo) का यह एप्लिकेशन बेहद लोकप्रिय था लेकिन भारत में हाल में लाॅन्च किया गया है। एप्लिकेशन में अच्छी बात यह है कि आपको एक दिन में सिर्फ दो बार खबरें भेजी जाएंगी। ये खबरें लगभग हर क्षेत्रा से होंगी। जैसे राजनीति, मनोरंजन, खेल और विज्ञान। सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 : बड़े बजट के साथ और बड़ा हुआ नोट  खबर के साथ ही उससे सम्बंधित फोटो गैलरी (#Photo Gallery) और वीडियो (#Video) भी उपलब्ध होता है जो इसे और रोचक बनाते हैं। खबरों को आप एक के बाद एक स्वाइप करके पढ़ सकते हैं या फिर मुख्य पेज पर जाकर चुनाव कर सकते हैं कि किसे पहले पढ़ना है।  आम तौर पर देखा जाता है कि इंटरनेट या खास तौर...

सोनी एक्सपीरिया जेड3 : शानदार डिजाइन, बेहद ताकतवर लेकिन थोड़ा महंगा

Mobile Review : Sony Xperia Z3 हर कंपनी साल में एक बार अपना फ्लैगशिप फोन उतारती है। परंतु इस साल सोनी ने दो फ्लैगशिप पफोन उतारे हैं। इससे पहले कंपनी ने एक्सपीरिया जेड 2 पेश किया था अब जेड 3 उतारा है। इस रेंज में सोनी एक्सपीरिया जेड 3 की सीधी सीधी टक्कर एप्पल आईफोन 6 से है जो हाल में ही लाॅन्च हुआ है। अब देखना यह है कि क्या सोनी का यह डिवाइस इतना ताकतवर है कि एप्पल को पीछे छोड़ सके। क्यों खरीदें डिजाइन के मामले में फोन शानदार है और कैमरा क्वालिटी भी बेहतर है। अन्य जेड सीरीज के फोन की तरह यह भी पानी और धुल अवरोध है। क्यों न खरीदें मैटल की बनी इसकी बाॅडी थोड़ी गर्म होती है। लाउडस्पीकर मोड पर साउंड भी थोड़ी कम कही जा सकती है। वहीं फोन ज्यादा कीमती कहा जा सकता है।  रूप रंग अब तक आपने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश फोन देखे होंगे। परंतु एक्सपीरिया जेड 3 देखकर शायद यह सबसे बेहतर लगे। इससे पहले भी हमने एक्सपीरिया जेड फोन देखा था और एक्सपीरिया जेड और जेड 2 में ज्यादा अंतर नहीं लगा था। परंतु एक्सपीरिया जेड 3 इन सबसे अलग है। जहां पहले एक्सपीरिया जेड सीरीज में ग्ल...

सोनी एक्सपीरिया जेड3 लाॅन्च, कीमत- 51,990

विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सोनी (Sony) ने उपभोक्ताओं के इंतजार पर विराम लगाते हुए आखिरकार सोनी एक्सपीरिया जेड 3 (Sony Xperia Z3) भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है।  इसी के साथ कंपनी ने सोनी एक्सपीरिया जेड 3 काॅम्पेक्ट (Xperia Z3 Compact) भी भारतीय बाजार में उतारा है।  सोनी एक्सपीरिया जेड 3 में 5.2 इंच का फुल एचडी डिसप्ले (Full HD) है जो कि पूरी तरह पानी व धूल अवरोधक है। साथ ही इसमें आॅटो फोकस (Auto Focus) की सुविधा के साथ 20.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और वीडियो काॅलिंग (Video Calling) की सुविधा के लिए 2.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (android kitkat) पर आधारित जेड 3 स्नैपड्रैगन 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) पर कार्य करता है। फोन में 3100 एमएएच की बैटरी है जो कि कंपनी के अनुसार 16 घंटे का टाॅकटाइम तथा 920 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। भारतीय बाजार में सोनी जेड 3 की कीमत 51,99...