Skip to main content

Posts

Showing posts with the label apple ipad air 2

लाॅजिटेक करेगा आपके आईपैड की सुरक्षा

तकनीकी कंपनी लाॅजिटेक (Logitech) ने आईपैड (apple ipad) डिवाइसेज के लिए कुछ खास एक्सेसरीज पेश की है।  लाॅजिटेक एनीएंगल (AnyAngle) और लाॅजिटेक बिगबैंग (BingBang) के नाम से बाजार में उतारी गई यह डिवाइस एप्पल आईपैड एयर 2 (ipad air 2) और आईपैड मिनी (ipad mini) को प्रोटेक्ट करने में सक्षम है।  लाॅजिटेक ने पेश किए केस कवर दोनों ही एक्सेसरीज बिग बैंग और एनीएंगल कवर को आप अपने डिवाइस पर लगा कर उपयोग कर सकते हैं। लाॅजिटेक एनीएंगल कई आकर्षक रंग में उपलब्ध है तथा इसे 50 डिग्री एंगल तक मोड़ा जा सकता है। इसे मोड़ने के अलावा आप स्टैंड की तरह भी उपयोग कर सकते हैं।  साथ ही यह कवर आपके आईपैड को स्क्रैच तथा पानी आदि से भी बचाने में सक्षम है। लाॅजिटेक एनीएंगल की कीमत 2,995 रुपए है।  वहीं लाॅजिटेक बिग बैंग खास तौर से एप्पल आईपैड एयर 2 के लिए बनाया गया है तथा यह अल्ट्रा प्रोटेक्टिव कवर (Ultra Protective Cover) है।  लाॅजिटेक कवर खास आईपैड एयर 2 के लिए इसमें एप्पल आईपैड की लिक्विड से सुरक्षा की जा सकती है तथा यह कवर करंट अवरोधक ह...

लाॅजिटेक कवर खास आईपैड एयर 2 के लिए

लोकप्रिय कंपनी लोजिटेक (Logitech) ने एप्पल (apple) आईपैड एयर 2 के लिए एक खास कवर लाॅन्च किया है।  लोजिटेक टाइप प्लस (Logitech Type +) नाम से लाॅन्च किया गया यह डिवाइस आपके आईपैड एयर 2 (ipad air 2) को सुरक्षित रखने में सक्षम है।  आकर्षक डिजाइन के साथ यह बेहद पतला और हल्का डिवाइस है जिससे इसे उपयोग करना सरल हो जाता है।  इस कवर के द्वारा आप दोनों तरफ से आईपैड की सुरक्षा कर सकते हैं तथा इसमें ब्लूटूथ कीबोर्ड की भी सुविधा दी गई है।  जो कि बेहतर टाइपिंग का अनुभव देगी। लोजिटेक टाइप प्लस कीबोर्ड (Keyboard) में आॅटोमैटिक आॅन और आॅफ फीचर है जिसमें जब आप इसे बंद करते हैं तो आॅटोमैटिकली आपका आईपैड भी बंद हो जाएगा।  यह डिवाइस केवल आईओएस आॅपरेटिंग (ios Operating) पर ही कार्य करता है। काले रंग में उपलब्ध लाॅजिटेक टाइप प्लस की कीमत 6,495 रुपए है और उम्मीद है कि दिसंबर तक यह भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकेगा।