आइस कांन्टेस्ट में मिले आमिर से आइस ने स्नैपडील पर मीट आमिर विद आइस काॅन्टेस्ट ('Meet Aamir with ICE Contest') लाॅन्च किया है। जिसमें ऐसे दो भाग्यशाली उपभोक्ताओं को आमिर खान से मिलने का मौका मिलगा, जिन्होंने आइस 3 सीरीज के प्रोडेक्ट खरीदे हैं। साथ ही मुंबई में यशराज स्टूडियों में ग्रीट इवेंट में भाग लेने का मौका मिलेगा। आइस ने यशराज फिल्मस से साझेदारी कर कुछ इलेक्ट्राॅनिक्स डिवाइस जैसे टैबलेट, मोबाइल और एक्सेसरीज लाॅन्च की है। इसी के साथ यह दुनिया की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने मूवी फ्रेंचाइजी से साझेदारी की है। यशराज फिल्मस के अतिरिक्त आइस के ऑफिशियली हैंडसेट पार्टनर में राजस्थान राॅयल्स भी है जिसने सपोर्ट क्लब के साथ मिलकर दुनिया का पहला को ब्रांडेड टैबलेट लाॅन्च किया है। 22 भारतीय भाषाओं वाला डिजीटल कीबोर्ड आइस ने 22 भारतीय भाषाओं वाला डिजीटल कीबोर्ड (Digital Keyboard) टैबलेट लाॅन्च किया। भारत में कई भाषाओं का समावेश है और इसी बात को ध...