हाल ही में लेनोवो (Lenovo) द्वारा लाॅन्च किया स्मार्टफोन वाइब एक्स 2 (Vibe X 2) अब बिक्री के लिए भारतीय बाजार में उपलब्ध है। आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध लेनोवा वाइब एक्स 2 की कीमत 19,999 रुपए है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन आॅफर के साथ उपलब्ध है जिसमें फोन की खरीदारी पर उपभोक्ता को चार्जिंग केस, ईएमआई आॅफर, मंत्रा आॅफर तथा ईबुक आॅफर आदि प्राप्त होंगे। किंतु उपभोक्ता को कुछ टर्म एंड कंडीशंस भी पूरे करने होंगे। जिसके बाद वह इन आॅफर्स का लाभ उठा सकते हैं। लेनोवो वाइब एक्स2 तस्वीरों में फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह विश्व का पहला लेयर्ड स्मार्टफोन है जिसमें आप अतिरिक्त बैटरी की लेयर या स्पीकर लेयर का उपयोग कर सकते हैं। जिसके बाद आप डबल बैटरी व डबल स्पीकर का आनंद ले सकते हैं। लेनोवो वाइब एक्स 2 में डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट के साथ 4जी नेटवर्किंग (4G Networking) की सुविधा भी दी गई है। एंडराॅयड आधारित 4.4 किटकैट (android kitkat) पर आधारित इस फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिसप्ले (full hd display) है। यह है विश्व का प...