Skip to main content

Posts

Showing posts with the label power bank

जीनियस ने लाॅन्च किए दो स्टाइलिश पावर बैंक

यदि आप अपने स्मार्टफोन (Smartphone) और टैबलेट (Tablet) के लिए पावर बैंक (Power Bank) लेने के बारे में सोच रहे हैं तो जीनियस (Genius) कुछ खास पावर बैंक लेकर आया है।  जीनियस द्वारा बाजार में उतारे गए यह पावर बैंक बेहतरीन पावर बैकअप देने के अलावा दिखने में काफी आकर्षक व हल्के वजन के हैं।  कंपनी द्वारा लाॅन्च किए गए ईसीओ-यू625 (ECU-U625) और ईसीओ-यू925 (ECU-U925) में 6000 एमएएच तथा 9000 एमएएच की बैटरी दी गई है। ईसीओ-यू625 में एक यूएसबी पोर्ट (USB Port) शामिल है वहीं ईसीओ-यू925 में आप एक साथ दो डिवाइस मोबाइल और टैबलेट चार्ज कर सकते हैं।  आईबॉल का माईफाई राउटर कम पावर बैंक दोनों ही पावर बैंक को तीव्र गति से चार्ज किया जा सकता है। काले व सिल्वर रंग में उपलब्ध् इन डिवाइस के साथ एक साल की वारंटी भी दी गई है। भारतीय बाजार में ईसीओ-यू625 की कीमत 3,000 रुपए तथा ईसीओ-यू925 की कीमत 4,200 रुपए है।  

आईबॉल का माईफाई राउटर कम पावर बैंक

आईबॉल (iBall) ने उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं तथा आजकल तेज गति से इंटरनेट पर कार्य करने की जरूरत को देखते हुए सुपरफास्ट पावर बैंक (Power bank) लॉन्च किया है।  iB-W3GMPB21  नाम से लॉन्च किए गए इस मल्टिपल टू इन वन (multiple two in one) डिवाइस के माध्यम से उपभोक्ता वाई फाई का उपयोग करने के साथ ही 3जी जीएसएम सिम भी कनेक्ट कर सकते हैं।  यह मल्टिफंक्शनल माईफाई राउटर (MiFi router) 2जी को भी सपोर्ट करने में सक्षम है। साथ ही यह 21 एमएबीपीएस की गति से जल्दी व तेज डाटा डाउनलोड करने की सुविधा देता है।  साथ ही यह 5.76 एमबीपीएस की गति से डाटा अपलोड करता है। आईबॉल के इस माईफाई राउटर के द्वारा कम से कम 10 डिवाइस जैसे लैपटॉप, टैबलेट, ई-रीडर आदि को कनेक्ट किया जा सकता है।  इस डिवाइस में बेहतर बैटरी बैकअप के लिए 4400 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके द्वारा सफर के समय आपको मोबाइल व टैबलेट की बैटरी समाप्त होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है।  आईबॉल के इस माईफाई राउटर के माध्यम से आप आसानी से ब्रॉडबैंड कनेक्शन का उपयोग अपने ऑफिस...