Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Game review

रामराज कायम करना है तो रावण का वध करना ही होगा

रामायण- 7वां अवतार रावण राज कायम है। इसे खत्म कर आपको राम राज कायम करना है लेकिन यह काम इतना आसान नहीं है। हर तरफ राक्षसों का बसेरा है जो बड़े ही खतरनाक हैं। अगर वे सामने आ गए तो मार कर ही छोड़ते हैं। ऐसे में क्या राम इन राक्षसों का वध कर पाएंगे? क्योंकि इस युग में राम अकेले हैं। मोबाइल गेम रामायण-7वां (Ramayana 3D: 7th Avatar) अध्याय में राम के इस कार्य को पूरा करने में आपको मदद करनी है।  गेम का नाम रामायण है लेकिन यह वास्तविक रामायण से बिल्कुल अलग है। गेम में तीन भाग हैं एक्साइल, अश्वमेघ और वार। हालांकि इसमें एक्साइल भाग ही फिललहाल उपलब्ध है बाकी के दो भाग आने वाले हैं।  एक्साइल में दस भाग हैं और दसों में आपको राक्षसों का नाश करना है। रामायण की तरह इस गेम में भी राम के हाथ में धनुष-बाण दिया गया है। आपके पास असीमित बाण ही हैं। गेम की शुरुआत में स्क्रीन के बीच में राम दिखाई देंगे और सामने वह महल जिसमें राक्षस हैं। आपको एक मिशन पूरा करना है। महल में रखे हथियार पाने हैं और इसके लिए सभी राक्षसों को मारना है। स्क्रीन के र्दाइं ओर टच करेंगे तो राम आगे की ओर...

आपकी जीत पर सनी लियोनी बजाएंगी ताली

रियल तीन पत्ती- इंडियन पोकर- मेरा फेंका दांव कभी खाली नहीं जाता।  यदि आप कार्ड के शौकीन हैं तो रियल तीन पत्ती-इंडियन पोकर गेम शायद आपको बेहद पसंद आए। पोकर में जहां आपको डाॅलर से खेलना होता है। वहीं इसमें आप बाजी रुपए में लगा सकते हैं। यदि आप कार्ड खेलना जानते हैं तो गेम खेलने में कोई परेशानी नहीं होगी अन्यथा आपको कुछ समझ नहीं आएगा। हां, अब तक कहीं बैठकर सबके साथ खेलते थे। वहीं इसमें आपको मोबाइल पर वर्चुअल खेलना है।  होमरन बैटल2: टक्कर आर या पार की। मोबाइल गेम रियल तीन पत्ती-इंडियन पोकर की शुरुआत में आपके सामने तीन विकल्प आएंगे। जहां आप सिंगल पत्ती, तीन पत्ती और प्राइवेट टेबल के आॅप्शन होंगे।  हालांकि सभी में गेम खेलने का तरीका एक ही है। शुरुआत में ही आपको कुछ पैसे दिए जाएंगे जिससे आप दांव लगा सकते हैं। गेम में बाजी लगाने के लिए आपके पास दो विकल्प होते हैं। आप चाहें तो ब्लाइंड खेल सकते हैं या फिर दांव लगाने से पहले अपने पत्ते देख सकते हैं। जस्ट डायल- गूगल नहीं, जस्ट डायल देगा सटीक जानकारी यदि आपके पत्ते अच्छे नहीं आए हैं तो आप प...

होमरन बैटल2: टक्कर आर या पार की।

बेसबाॅल गेम आपने खेला है या नहीं, यहां हम यह पता करने नहीं आए हैं। लेकिन जब भी टीवी पर आपको बेसबाॅल देखने को मिलता है तो ऐसा लगता है कि अभी ग्राउंड में उतर जाएं तो हरेक गेंद बाउंड्री से बाहर ही भेज दें।  परंतु बाहर से बैठकर जितना आसान यह लगता है क्या वास्तव में उतना आसान है। आप चाहें तो पहले मोबाइल पर ही अपने आप को आजमा सकते हैं। होमरन बैटल2 (Homerun Battle 2) आपको देगा ऐसा मौका जहां आप बेसबाॅल खेल में न सिर्फ अपनी ताकत आंक सकते हैं बल्कि दूसरों को चुनौती भी दे सकते हैं। होमरन बैटल2 (Homerun Battle 2) गेम में दो भाग हैं- सिंगल प्लेयर और मल्टीप्लेयर। सिंगल प्लेयर में जहां आप लगातार वार कर सकते हैं वहीं मल्टीप्लेयर में आपसे लोहा लेने के लिए कई दिग्गज मौजूद होंगे। गेम खेलने का तरीका आसान है।  आपको बस स्क्रीन पर स्वाइप कर शाॅट लगाना है। हालांकि शाॅट लगाने के दौरान समय का ध्यान रखना जरूरी है। सही समय पर आप शाॅट खेलते हैं तभी गेंद बल्ले से टकराएगी अन्यथा स्ट्राइक हो जाएगा।  सटीक समय पर लगाया गया शाॅट आपको बेहतर प्वाइंट बनाने में मदद भी करेगा। गेम खेलनेे...

कोको द फिश: बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है

बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है। यह कहावत आपने बहुत बार सुनी होगी। परंतु वास्तविक रूप से देखने का समय अब आ गया है बल्कि इस कार्य को देखने के साथ खेलकर भी आप उतना ही मजा ले सकते हैं। कोको द फिश (Coco the Fish!) नाम से उपलब्ध इस मोबाइल गेम में आपको अपनी कोको मछली को कंट्रोल करना है। समंदर में मछली तैरती रहेगी और उसके सामने ढेर सारी छोटी मछलियां आएंगी। ऐसे में आपको अपनी मछली को उनके पास ले जाकर उसे खिलाना है। आपकी कोको जितनी मछलियों को खाएगी वह उतनी ही बड़ी और ताकतवर होती जाएगी। छोटी मछलियों के खाने के क्रम में अक्सर बड़ी मछलियां बीच में आ जाती हैं और जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है। यहां भी ऐसा ही होगा। इसलिए आपको छोटी मछलियों को खिलाना तो है लेकिन जरा संभलकर।  स्टार वार 2: अब होगा वार हवा से हवा में छोटी मछलियों को खाते-खाते आपकी मछली जब बड़ी हो जाएगी तो वह दूसरी बड़ी मछली को भी खाने में सक्षम होगी। परंतु याद रहे कि यह समंदर है। यहां बड़ी मछलियों के अलावा विशाल व्हेल और सार्क भी हैं जो कभी भी आपके लिए खतरा बन जाती हैं। ...

Mobile Review: असूस जेनफोन 5, कीमती नहीं, बेशकीमती फीचर

पहले भी असूस (#Asus) स्मार्टफोन (Smartphone) लाॅन्च कर चुकी है। परंतु पिछले कुछ सालों से हैंडसेट निर्माण से मुंह मोड़ लिया था। अब एक बार फिर से कंपनी ने इस श्रेणी में कदम रखा है और इस बार के लाॅन्च को देखकर कहा जा सकता है कि हां कंपनी स्मार्टफोन को लेकर पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक और गंभीर नजर आ रही है।  कंपनी ने एक साथ तीन स्मार्टफोन जेनफोन 4 (Asus Zenfone 4), जेनफोन 5 (Asus Zenfone 5) और जेनफोन 6 (Asus Zenfone 6) भारतीय बाजार में पेश किए है। इस अंक में हमने जेनफोन 5 का परीक्षण किया। सबसे पहले बात करते हैं फोन के रूप रंग की। क्यों खरीदें फीचर से लेकर स्टाइल तक हर मामले में फोन बेहतर है। कैमरा क्वालिटी कमाल शानदार है और परफाॅर्मेंस में भी इसे कम नहीं आंका जा सकता। नया यूजर इंटरफेस भी आपको काफी प्रभावित करेगा।  क्यों न खरीदें पुराना आॅपरेटिंग इस फोन की राह में रोड़ा साबित हो सकता है। वहीं स्क्रीन रेजल्यूशन थोड़ा कम है। फुल एचडी होता तो और बेहतर कहा जाता। रूप रंग यदि आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो कम बजट का हो लेकिन महंगा अहसास कराए तो जे...

स्टार वार 2: अब होगा वार हवा से हवा में

एक्शन गेम (Action Game) में जब तक जी भर के बमबारी न हो तब तक मजा नहीं आता। आप भी एक्शन गेम के शौकीन हैं और चाहते हैं कि ऐसा गेम हो जहां चारों ओर बम की वर्षा हो रही हो तो स्टार वार 2 (Star War 2 ) एक शानदार गेम कहा जा सकता है। गेम खेलना बेहद ही आसान है, लेकिन गेम को बचाए रखना उतना ही मुश्किल। स्टार वार 2 (Star War 2) गेम में आपको लड़ाई बंदूक और तलवार से नहीं लड़नी है बल्कि अत्यधुनिक तकनीक से लैस फाइटर प्लेन से हमला करना है।  हालांकि ऐसा नहीं है कि आपके दुश्मन कमजोर हैं बल्कि उनके पास भी उतने ही शानदार फाइटर प्लेन हैं जो आप पर बम बरसा रहे होंगे। बीच-बीच में तो कुछ ऐसे प्लेन से आप पर हमला किया जाएगा जो बेहद ही भारी-भरकम और आपके प्लेन से कई गुणा ज्यादा ताकतवर होंगे। इन सब हमलों को झेलते हुए आपको आगे बढ़ते जाना है और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने हैं। आपके पास सबसे बड़ी ताकत है आपका फाइटर प्लेन। जितनी तेजी से वह बम बरसाएगा उतनी तेजी से दूसरी तरफ से हमला नहीं होगा।  एप्लिकेशन रिव्यू : पेपरस गेम को कंट्रोल करने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी है बल्कि...

क्विजअप : आ देखें जरा किसमें कितना है दम!

मोबाइल पर पजल और क्विज गेम की भरमार है। कौन बनेगा करोड़पति से लेकर बाॅलीवुड क्विज तक के कई गेम मौजूद हैं लेकिन कहा जा सकता है कि शायद ही इसमें कोई ऐसा गेम हो जो मोबाइल गेम क्विजअप ( QuizUp) से टक्कर ले सके।  अब तक उपलब्ध मोबाइल क्विज गेम में जहां आप अकेले मोबाइल से टक्कर ले रहे होते थे या फिर साथ में बैठे दोस्त या परिवार के साथ खेलते थे लेकिन इस एप्लिकेशन में खिलाड़ी सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि विदेशी भी मिलेंगे। गेम में सबसे पहले आपको अपने फेसबुक या पिफर जीमेल आईडी से लाॅगइन करना होगा। लाॅगइन के साथ ही आपके पास संबंधित टाॅपिक्स आ जाएंगे जिस पर आप क्विज गेम में हिस्सा लेना चाहते हैं। नेम आॅफ म्यूजिशियन, कवर साॅन्ग और आर्ट सहित कई विषय होंगे।  और उनके अंदर ढेर सारे भाग। आप अपनी पसंद का विषय चुन सकते हैं। विषय का चुनाव करते ही मोबाइल क्विजअप पर बैठे अन्य प्रतिभागियों को सर्च करेगा और उनमें से कोई भी आपकी  चुनौती को स्वीकार कर सकता है। आपके साथ प्रतियोगिता करने वाला प्रतिभागी जरूरी नहीं है कि भारत का ही हो बल्कि विश्व के किसी भी देश में क्विजअप ...

Mobile Review: सैमसंग गैलेक्सी एस5

सैमसंग एस सीरीज का पांचवां योद्धा।   हर साल सैमसंग गैलेक्सी एस (Samsung galaxy S) सीरीज में एक फोन लाॅन्च करती है। कंपनी की एस सीरीज का फोन न सिर्फ एडवांस होता है बल्कि हार्डवेयर के मामले में भी काफी ताकतवर होता है। पिछले साल कंपनी ने आॅक्टाकोर के (Octa-core Processor) साथ एस5 ( Samsung galaxy S ) पेश किया था जबकि इस साल गैलेक्सी एस5 माॅडल को सैमसंग ने पेश किया है। फोन हार्डवेयर के मामले में शानदार है इसमें कोई शक नहीं लेकिन सैमसंग के गैलेक्सी (Samsung Galaxy) फोन के साथ सबसे बड़ा सवाल एक ही है कि लुक के मामले में फोन कितना अलग है। इसलिए सबसे पहले हम बात करते हैं लुक की। खूबी शानदार हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन। बेहतर कैमरा क्वालिटी। अच्छा बैटरी बैकअप। खामी पुराना डिजाइन। थोड़ा कीमती। साधरण क्वालिटी। पुराना गैलेक्सी नए गैलेक्सी (Galaxy) के लाॅन्च होने से पहले पचास तरह की बातें हो रही थीं। कोई यह दावा कर रहा था कि फोन की स्क्रीन कर्व होगी तो कोई दावा कर रहा था कि लुक पहले से काफी अलग होगा। परंतु जब नया फोन आया तो सैमसंग फिर से वही पुराना सुर अला...

मोबाइल रिव्यू : सोनी एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा डुअल

एक्सपीरिया का अल्ट्रा स्टाइल अब कम रेंज में। पिछले साल सोनी (Sony) ने जेड (Xperia Z) माॅडल को भारतीय बाजार में उतारा था। इसके बाद कंपनी ने इसका दूसरा माॅडल भी लाॅन्च किया जिसकी स्क्रीन साइज बड़ी थी। इसके साथ ही कंपनी ने दर्शा दिया था कि अब वह बड़ी स्क्रीन के फोन में दस्तक देगी। इसके बाद कंपनी ने एक्सपीरिया सी को लाॅन्च किया जिसमें डुअल सिम के साथ 5 इंच की स्क्रीन दी गई थी। अब सोनी ने एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा (Sony Xperia T2 Ultra)को उतारा है। लेकिन इस बार स्क्रीन 5 इंच नहीं बल्कि छह इंच की है। इस फोन के माध्यम से कंपनी ने नोकिया लुमिया 1320 (Nokia Lumia 1320) को टक्कर देने की कोशिश की है। खूबी शानदार कैमरा। अच्छा परफाॅर्मेंस। आसान उपयोग। खामी ज्यादा बड़ा। कम रेजल्यूशन डिसप्ले। उपयोग में नयापन नहीं।   सोनी स्टाइल लुक के मामले में सोनी (#sony) का यह फोन बहुत ही शानदार है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह बेहद ही स्लिम है और स्टाइलिश है। फोन की मोटाई मात्र 7.7 एमएम है। टी2 को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सोनी ब्रांड का ही फोन है।  यह सो...

गेम रिव्यू : कोचादियान

रजनीकांत स्टाइल अब मोबाइल पर। सुपरस्टार रजनीकांत (#Rajnikanth) के बारे में कौन नहीं जानता। वे न सिर्फ अपने एक्शन (Action)और स्टाइल के लिए मशहूर हैं बल्कि अलग-अलग तरह के लुक के लिए भी उन्हें जाना जाता है। हाल में रिलीज उनकी  फिल्म कोचादियान (#Kochadaiiyaan) में फिर से ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। फिल्म में रजनीकांत (Rajnikanth) एक राजा की भूमिका में हैं जिसे अपने दुश्मनों से लोहा लेना है। मोबाइल गेम कोचादियान (Kochadaiiyaan)) भी इसी पटकथा पर आधारित है। गेम में रजनीकांत रणधीरन के रोल में हैं और उन्हें दुश्मनों पर विजय पानी है और उनके इस कार्य में मदद करनी है आपको। दुश्मनों से लोहा लेने के लिए आपके पास तीर धनुष होगा। आपके पास तीर सीमित हैं ऐसे में बेहद ही संभालकर चलाना है। गेम फ्रीमियम माॅडल पर आधारित है। आप चाहें तो तीर खरीद सकते हैं और अपने धनुष को भी अपग्रेड कर सकते हैं। आप जितने दुश्मनों को मारेंगे उतने ही प्वाइंट मिलेंगे। गेम में शुरुआत से ही मार और नरसंहार का दौर जारी होगा। एक-एक कर दुश्मन आप पर हमला करेंगे उनके पास भी तीर धनुष ही होगा। उनके वार से बचने क...

एप्लिकेशन रिव्यू : लाइट ब्राउजर

मोबाइल पर डेस्कटाॅप का अहसास। मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग तो  बिल्कुल आम हो गया है। टच और स्मार्टफोन आने से तो और भी ज्यादा उपयोग होने लगा है। ऐसे में आप चाहते हैं कि ऐसे ब्राउजर का उपयोग किया जाए जहां मोबाइल के छोटे स्क्रीन पर कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम किया जा सके। लाइट ब्राउजर (Lite Browser) ऐसा ही ब्राउजर है। लाइट ब्राउजर को खासतौर से विंडोज फोन (Windows Phone 8) के लिए बनाया गया है जो आपको विंडोज फोन पर डेस्कटाॅप का अहसास कराने में सक्षम है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह ब्राउजर बेहद ही हल्का और उपयोग में आसान है। ब्राउजर होम पर आपको ग्लोब दिखाई देगा। इसे क्लिक करते ही ब्राउजर होम पर आ जाएंगे। होम पर आपको ढेर सारे बुकमार्क दिखाई देंगे जिनका आप अक्सर उपयोग करते हैं। ब्राउजर होम पर आपको सेटिंग और अबाउट का विकल्प दिखाई देगा। सेटिंग में आप ब्राउजर बैकग्राउंड बदल सकते हैं। वहीं ब्राउजिंग के दौरान बैक, नेक्स्ट और रिफेश का आॅप्शन भी होगा। इसके उपयोग में आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। परंतु लाइट ब्राउजर को बहुत अच्छा एप्लिकेशन नहीं कहा जा सकता। बुकमार्क ...

मोबाइल गेम: ड्रेड वर्सेस जाॅम्बीज

एक्शन से भरपूर है यह गेम। हर किसी की पसंद अलग है। कोई मोबाइल (Mobile)  में पजल गेम खेलना चाहता है तो कोई रेसिंग, किसी की पसंद एडवेंचर है तो किसी की एक्शन। युवा और बच्चों को विशेष कर रेसिंग गेम पसंद आता है। परंतु ड्रेड वर्सेस जाॅम्बीज (Dredd vs. Zombies) ऐसा एक्शन गेम है जो सबको पसंद आएगा। उसका कारण यह नहीं है कि इसमें ढेर सारे एक्शन है बल्कि उसका कारण है कि एक्शन के बावजूद खेलने में बहुत आसान है। नौसिखिया लोग भी आसानी से इसे आॅपरेट कर सकते हैं। ड्रेड के रोल में आप हैं और जाॅम्बीज आपके दुश्मन हैं। जाॅम्बीज जैसा कि आप जानते हैं चलती-फिरती लाशें होती हैं जो बेहद खतरनाक हैं। गेम में आपको एक मिशन को पूरा करना है। मेगा शहर है और इसे आपको जाॅम्बीज से मुक्त करना है। इस दौरान आपको गोलियां भी इकट्ठी करनी हैं और प्वाइंट भी। इसके अलावा दो अन्य भाग भी हैं और हर भाग में आपको कुछ मिशन दिया जाएगा। गेम (Mobile Game) खेलने के दौरान स्क्रीन पर तीन टच बटन होंगे। एक से आप ड्रेड को कंट्रोल करेंगे जबकि दूसरा गोली चलाने और तीसरा गोली रिलोड करने के लिए दिया गया है। गेम का कंट्रोल बह...

शिवाः द टाइम बेंडर

शिव के त्रिशूल से क्या बच पाया है कोई? शिव की छवि भी अद्भुत है। वे अगर प्रसन्न हैं तो किसी भी प्रकार का वर मांग लो, मिल जाएगा लेकिन नाराज हो गए तो फिर उनसे ज्यादा प्रलय कोई कर नहीं सकता। शिव की इस छवि पर न जाने कितने नाटक और धरावाहिक बन गए और लगभग सभी को लोगों ने पसंद किया। परंतु अब तक शायद आपने शिव की इस शक्ति का अनुभव मोबाइल पर नहीं किया होगा। अगर शिव की शक्ति का अनुभव मोबाइल पर करना चाहते हैं तो आप मोबाइल गेम शिवा द टाइम बेंडर (Shiva: The Time Bender) डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि आपने अब तक शिव की जो कल्पना कर रखी है उससे यह मोबाइल गेम बिल्कुल अलग है। गेम में शिव बाघ की खाल नहीं बल्कि नीली धेती पहने एक बेहद ही ताकतवर योद्धा नजर आएंगे जो गुस्से में बिल्कुल लाल हैं। ये आधुनिक शिव हैं जिनके हाथों में त्रिशूल और शरीर पर टैटू हैै। वहीं अतिरिक्त ताकत में शिव के हाथों में बंदूक और कटार भी देखने को मिलेगी।  मोबाइल गेम (Mobile Game) शिवा द टाइम बेंडर (Shiva: The Time Bender) में शिव बेहद ही आक्रामक हैं और गेम की शुरुआत से लेकर अंत तक बस दुश्मनों पर वार ही कर...

एप्लिकेशन रिव्यू : पेपरस

आपकी पर्सनल डायरी। आपको कभी कुछ बनाने का मन करता है लेकिन आप पेन और कागज की कमी की वजह से अपनी कला को कागज पर ढाल नहीं पाते। परंतु शायद आपको इस बात का अहसास नहीं होता कि इस डिजिटल जमाने में सबकुछ वर्चुअल उपलब्ध है। आप अपने मोबाइल में ही कागज पेंसिल और रंग लेकर चलते हैं। पेपरस (papyrus) ऐसी ही एप्लिकेशन (Application) है। जहां आप अपनी रोजमर्रा की चीजों को आसानी से लिख सकते हैं या अपनी कला को पन्ने पर उकेर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप चाहें तो उस पर नोट बना सकते हैं। एप्लिकेशन का उपयोग बेहद ही सरल है और उसके उपयोग का तरीका भी आपको एप्लिकेशन के शुरुआत में ही बताया जाएगा। पेपरस (papyrus) में लिखने या नोट बनाने के लिए कीपैड नहीं दिया गया है बल्कि आप अपनी उंगलियों से ही लिख सकते हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि अन्य डिजिटल नोटबुक की तरह इसमें भी आप फोटो, वीडियो और आॅडियो फाइल को कनेक्ट कर सकते हैं। आप अपने नोटबुक में जितने चाहे उतने पन्ने जोड़ सकते हैं, जिस पेज पर चाहें उस पर काम कर सकते हैं। इसमें सलेक्शन, काॅपी और पेस्ट का भी विकल्प दिया गया है। आप चाहें तो बनाए...

गेम रिव्यू: डेथ मोटो 2

बहुत खतरनाक है यह खिलाड़ी। जैसा कि डेथ मोटो 2 (#death moto 2) नाम से ही स्पष्ट है कि यहां आपको बाइक चलाने के साथ मार-काट भी मचानी है। गेम में आप बाइक सवार हैं और आपको बाइक चलाने के साथ सामने सड़क पर दिख रहे दुश्मनों को मारते भी जाना है। गेम में आप किसी से रेस नहीं लगा रहे हैं लेकिन आपको भागते रहना है। मोबाइल गेम डेथ रेस बहुत हद तक टेंपल (#Temple Run )रन से मिलती जुलती है। इसमें भी आपको सबसे बचते बचाते भागते रहना है और क्वाइन भी इकट्ठे करने हैं और बीच-बीच में शक्तियां भी प्राप्त करनी हैं। टास्क के मामले में यह थोड़ा अलग है। जहां उसमें आपको कभी नीचे तो कभी उछलकर भागना होता था वहीं इसमें मोशन सेे दाएं-बाएं कंट्रोल करना है। हां, आप आगे का चक्का उठा कर दुश्मनों पर वार कर सकते हैं और उनके वार से अपने आप को बचा भी सकते हैं। गेम की शुरुआत में स्क्रीन  पर जहां आपको अपना बाइकर नजर अएगा। वहीं बाईं ओर स्क्रीन के ऊपर आपको  पर लाइफ और टास्क दिखाई देगा। एक टास्क को जब आप सौ फीसदी पूरी कर लेते हैं तब जाकर दूसरा टास्क खुलेगा। गेम में सड़क पर चलता हुआ हरेक इंसान आपका दुश्मन ही ...

गेम रिव्यू: अस्फाल्ट 8

कार रेसिंग का ऐसा अंदाज आपने देखा नहीं होगा। मोबाइल में अब तक आपने बहुत से कार रेस गेम खेले होंगे लेकिन अस्फाल्ट 8 (Asfalt 8) शायद सबसे अलग और बेहतर है। ऐसा नहीं है कि गेम खेलने का अंदाज सबसे अलग है बल्कि ग्राफिक्स इतना शानदार है कि आप बार-बार इसे खेलना चाहेंगे। मोबाइल गेम अस्फाल्ट 8 (Asfalt 8) लगभग 1 जीबी का है इसलिए फोन में यदि मैमोरी ज्यादा है तभी डाउनलोड करें। कम मैमोरी वाले फोन में थोड़ी समस्या हो सकती है। वहीं डुअल कोर प्रोसेसर (#dual core processor) वाले फोन पर ही यह चल सकता है और लेकिन क्वाडकोर प्रोसेसर वाले फोन पर ज्यादा बेहतर तरीके से प्ले होगा। गेम में क्लासिक एनवीडिया (#Nvedia) और डी क्लास सहित कई मोड और सीन हैं। हालांकि हर किसी में खेलने का तरीका एक ही है लेकिन ट्रैक और सीन बदल जाने से खेलने में थोड़ी मुश्किल होती है। मोशन आधारित इस गेम में कई फीचर टच से भी कार्य करता है। जब आप गेम खेल रहे होते हैं तो मोशन कार को कंट्रोल करते वक्त ऐसा अहसास होगा जैसे आपने कार की स्टेयरिंग पकड़ रखी है। ग्राफिक्स (#graphics) इतने शानदार हैं कि वास्तविक रेसिंग ...