कंप्यूटर का अंदाज अब मोबाइल पर। वीएलसी मीडिया प्लेयर से हर कोई परिचित है। वीडियो और ऑडियो प्ले करने का यह एप्लिकेशन कंप्यूटर पर बेहद ही लोकप्रिय है। यह एप्लिकेशन अब एंडरायड मोबाइल के लिए भी उपलब्ध है। कंपनी ने वीएलसी फॉर एंडरायड बीटा (VLC for Android Beta) नाम से इसे पेश किया है। कंप्यूटर की तरह मोबाइल पर भी इसका उपयोग आसान है। एप्लिकेशन में ऑडियो, वीडियो और डायरेक्टरी और हिस्ट्री आप्शन दिया गया है। कंप्यूटर की ही तरह यह मोबाइल पर भी लगभग सभी प्रचलित आडियो/वीडियो फाइल को प्ले करने में सक्षम है। साधरणतः फोन में वीडियो क्षैतिज रूप में प्ले होते हैं लेकिन इस प्लेयर में कंट्रोल बटन के पास ही एक आप्शन दिया गया है जहां फिट टू हारिजेंटल के माध्यम से लंबत फुल स्क्रीन में वीडियो देख सकते हैं। प्लेयर में ही प्लेबैक, स्पीड और स्लीप टाइमर का भी आप्शन है। आप चाहें तो गानों को तेज और धीमे (स्लो मोशन) में देख सकते हैं। इसके अलावा जंप टू टाइम का विकल्प भी है। प्लेयर में यह भी विकल्प दिया गया है कि आप वीडियो फाइल को ऑडियो की तरह भी प्ले कर सकते हैं। कमी की बात करें तो यह ...