कम बजट में ताकतवर स्मार्टफोन। कैनवस (Canvas) सीरीज में माइक्रोमैक्स (Micromax) ने तहलका तो मचा ही रखा है। अब कंपनी ने बजट स्मार्टफोन (Smartphone) में यूनाइट सीरीज की शुरुआत की है। हाल में कंपनी ने यूनाइट 2 ( Micromax Unite 2 A106 ) मोबाइल फोन को पेश किया है। ताकतवर स्पेसिफिकेशन और एडवांस आॅपरेटिंग के साथ पेश किया गया यह फोन उपभोक्ताओं को ध्यान खींचने में सफल हो रहा है। परंतु क्या यह इतना दमखम रखता है कि इस बजट में उपलब्ध अन्य फोन को मात दे सके। फोन के परीक्षण के दौरान हमने इसकी ताकत के साथ स्टाइल को भी बेहतर तरीके से परखने की कोशिश की है। क्यों खरीदें नया आॅपरेटिंग सिस्टम, बेहतर बिल्ट क्वालिटी और शानदार परफाॅर्मेंस इस फोन की खासियत है। इस बजट में बहुत कम ही फोन आपको इस तरह के परफाॅर्मेंस का अहसास कराएंगे। क्यों न खरीदें कम मैमोरी और औसत स्क्रीन रेजल्यूशन इस फोन की राह में रुकावट बन सकते हैं। लुक भी कुछ खास बेहतर नहीं कहा जा सकता। रूप-रंग माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) के लुक की बात करें तो कहा जा सकता है कि फोन देखने में अच्छा है ले...