Skip to main content

Posts

Showing posts with the label xperia T2 ultra

मोबाइल रिव्यू : सोनी एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा डुअल

एक्सपीरिया का अल्ट्रा स्टाइल अब कम रेंज में। पिछले साल सोनी (Sony) ने जेड (Xperia Z) माॅडल को भारतीय बाजार में उतारा था। इसके बाद कंपनी ने इसका दूसरा माॅडल भी लाॅन्च किया जिसकी स्क्रीन साइज बड़ी थी। इसके साथ ही कंपनी ने दर्शा दिया था कि अब वह बड़ी स्क्रीन के फोन में दस्तक देगी। इसके बाद कंपनी ने एक्सपीरिया सी को लाॅन्च किया जिसमें डुअल सिम के साथ 5 इंच की स्क्रीन दी गई थी। अब सोनी ने एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा (Sony Xperia T2 Ultra)को उतारा है। लेकिन इस बार स्क्रीन 5 इंच नहीं बल्कि छह इंच की है। इस फोन के माध्यम से कंपनी ने नोकिया लुमिया 1320 (Nokia Lumia 1320) को टक्कर देने की कोशिश की है। खूबी शानदार कैमरा। अच्छा परफाॅर्मेंस। आसान उपयोग। खामी ज्यादा बड़ा। कम रेजल्यूशन डिसप्ले। उपयोग में नयापन नहीं।   सोनी स्टाइल लुक के मामले में सोनी (#sony) का यह फोन बहुत ही शानदार है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह बेहद ही स्लिम है और स्टाइलिश है। फोन की मोटाई मात्र 7.7 एमएम है। टी2 को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सोनी ब्रांड का ही फोन है।  यह सो...

सोनी एक्सपीरीया टी2 अल्ट्रा लाॅन्च, कीमत- 25,990 रुपए

कुछ समय पहले ही सोनी (#sony) ने घोषणा की थी कि वह जल्द ही एक्सपीरीया (Xperia) सीरीज में एक्सपीरीया टी2 अल्ट्रा पेश करेगी। अब सोनी ने उपभोक्ताओं के इंतजार को खत्म करते हुए एक्सपीरीया टी2 अल्ट्रा (#xperia t2 ultra) भारत में ऑफिशियली तौर पर लाॅन्च कर दिया है।  फोन में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 6.0 इंच का ओएलईडी स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है। वजन 173 ग्राम है। डुअल सिम आधारित एक्सपीरीया टी2 अल्ट्रा में बेहतर पर्फोमेंस के लिए स्नैपड्रेगन क्वाडकोर 1.4 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।  फोन में 13.0 मैगापिक्सल कैमरा है जो कि बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव देने में सक्षम है। फोटोग्राफी के लिए कैमरे के साथ कुछ महत्वपूर्ण एप्स भी लाॅन्च किए गए हैं जिनमें कोलार्ज, टाइमशिफ्ट ब्रस्ट, बैकग्राउंड डीफोकस आदि।  इसमें टाइमशिफ्ट के माध्यम उपयोगकर्ता  एक समय में एक साथ कई फोटो ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त विडियों काॅलिंग के लिए 1.1 मैगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित है साथ इसमें 1.4 गीगाहर्...