Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mobile Cover. M-helth

फोन कवर बताएगा आपके दिल की धड़कन

कितना धड़कता है आपका दिल और कितना है रक्तचाप? इन चीजों को जानने के लिए आपको हर बार डाक्टर के पास जाना होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब फोन का कवर बताएगा आपके दिल की घड़कन और रक्तचाप। इतना ही नहीं यह आपके ईसीजी और शरीर का तापमान बताने में भी सक्षम है। अमेरिकी कंपनी एजोई (AZOI INC) ने एक ऐसा मोबाइल कवर बनाया है जो आपके दिल की  धड़कन के साथ स्वास्थ से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियों को मुहैया कराने में सक्षम है। वेलो (Wello) नाम से लान्च किया गया यह मोबाइल कवर (Mobile Cover) भारत में अगस्त में उपलब्ध हो जाएगा लेकिन आज से www.azoi.com से इसकी प्रीबुकिंग की जा सकती है। वेलो मोबाइल कवर के बारे में जानकारी देते हुए अजोई की को-फाउंडर व हेड ऑफ स्ट्रटजी एमी कार्निक कहती हैं, ‘फिलहाल यह कवर आईफोन 5एस के लिए डिजाइन किया गया है लेकिन इसका उपयोग कई दूसरे स्मार्टफोन के साथ किया जा सकता है। यह कवर आईओएस7 और एंड्रॉयड आपरेटिंग 4.4 कीटकैट के साथ कार्य करने में सक्षम है।’ वेलो कवर के साथ ही फोन में वेलो एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा और यह एप्लिकेशन आपके रक्तचाप, ईसीजी, हार्ट रेट, ख...