Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 2 GB RAM

क्यू 10 हुआ सस्ता

भारत में ब्लैकबैरी क्यू10 44,990 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब कंपनी ने इसकी कीमत 26 जनवरी 2014 तक के लिए घटाकर 38,990 रुपए कर दी है। कंपनी द्वारा इस कीमत को घटाने का मुख्य कारण है कि क्वर्टी कीपैड को पसंद करने वाले उपभोक्ताओं तक इसे पहुंचाया जा सके क्योंकि अभी भी अधिकतर लोग क्वर्टी कीपैड ही पसंद करते हैं।  कंपनी पहले भी इसी तरह का ऑफर जेड10 के लिए भी निकाल चुकी है। क्यू 10 के फीचर्स की बात करें तो इसका शानदार डिसप्ले और बढि़या कैमरा लोगो को जरूर आर्कषित कर रहा है।  साथ ही फोन में 1.4 गीगाहहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ कनेक्टिविटी के लिए 2जी, 3जी, 4जी, ब्लूटूथ 4.0, वाईफाई और एनएफसी जैसी सुविधाएं हैं।  तकनीकी पक्ष कैमरा: 8.0 मैगापिक्सल रेजोलूशन: 720x720 पिक्सल स्क्रीन : 3.1 इंच रैम: 2जीबी बैटरी: ली-पो 2100 एमएएच

बेहतरीन कैमरे के साथ फिलीप्स की नई पेशकश

स्मार्टफोन की दुनिया में लगातार प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है और इसी प्रतियोगिता में अब फिलीप्स (Philips) भी शामिल हो चुकी है, वैसे  फिलीप्स इस क्षेत्र में नई नहीं है और अपने ऑडियो सिस्टम के लिए काफी मशहूर है।  फिलीप्स ने अपना नया डुअल सिम फोन डब्ल्यू 8555 (W8555) लॉन्च किया है जो क्वाडकोर प्रोसेसर (Quad core processor) पर आधरित है। यह फोन फिलीप्स के पिछले फोन जीनियम सीरीज का ही हिस्सा है। इस फोन की कीमत 22,000 से 30,000 तक बताई जा रही है और इसमें कई महत्वपूर्ण फीचर्स का उपयोग किया गया है।  फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो कई शानदार फीचर्स और एप्लिकेशंस मिलेंगे जिसमें जियो टेगिंग, फेस डिटेक्शन (Face Detection) और एलईडी फ़्लैश के साथ 13 मैगापिक्सल कैमरा है।  तकनीकी पक्ष वनज : 200 ग्राम                 स्क्रीन : 5.0 इंच रेजोलुशन : 1920x1080 पिक्सल बैटरी : 3300 एमएएच रैम : 2जीबी टॉकटाइम : 18 घंटे कैमरा : 13 मैगापिक्...