यह बात सच है कि इंटरनेट (Internet) ने दुनिया बदल दी। आज सूचना का इससे बड़ा साधन कुछ है ही नहीं। परंतु इस बात को भी आप मानेंगे के इंग्लिश में भले ही लाख सूचनाएं हों लेकिन हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में सूचनाएं कम है। सूचना की इसी कमी को दूर करने के लिए गूगल ने भारतीय भाषा इंटरनेट अलायंस (Indian Language Internet Alliance) की घोषणा की है। इसके लिए गूगल (Google) ने कई कंपनियों के साथ समझौता किया है जो इंटरनेट के लिए भारतीय भाषाओं के कंटेंट के विकास में मददगार होंगे। अलाइंस को उम्मीद है कि इस प्रयास के माध्यम से अगले तीन सालों में 300 मिलियन नए उपभोक्तओं को इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा। इस मौके पर कंपनी ने हिंदी में वायस सर्च का डेमो अैर हिंदी वेब डाॅट काॅम ( hindiweb.com ) सेवा की भी शुरुआत की है। भारतीय भाषा इंटरनेट गठबंध्न के लिए फिलहाल गूगल ने एबीपी न्यूज, अमर उजाला पब्लिकेशन लिमिटेड, जागराण प्रकाशन लिमिटेड और टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड सहित कई कंपनियों के साथ गठजोड़ किया है। मोटो 360 फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध इस मौके पर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्र...