Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Samsung Galaxy Note 3

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं एक उच्च श्रेणी का स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मैंने कुछ फोंस का चयन किया है जिनमें एलजी जी3 (LG G3), सोनी एक्सपीरीया जेड2 (Sony Xperia Z2), सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung galaxy s5), सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 (Samsung galaxy note 3) और एचटीसी वन एम8 (HTC ONE M8) हैं। कृप्या मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा डिवाइस लेना चाहिए।   -जैथ वैसे तो आपके द्वारा चुने गए सभी डिवाइस बहुत अच्छे हैं किंतु हर डिवाइस में कुछ कमी व कुछ खास तो होता ही है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 दिखने में खूबसूरत तथा शानदार हार्डवेयर से लैस है जबकि एचटीसी वन एम8 भी कापफी आकर्षक है वहीं नोट 3 स्टाइलिश फोन है और एलजी जी 3 में अच्छा एचडी डिसप्ले है। लेकिन सोनी एक्सपीरिया जेड2 परफाॅर्मेंस और डिजाइन के मामले में अधिक बेहतर है इसमें शानदार कैमरा और डिसप्ले है तथा बैटरी लाइफ भी अच्छी है। इसलिए हम आपको सेानी एक्सपीरिया जेड 2 लेने की सलाह देंगे।

बड़ी स्क्रीन के बड़े फ़ोन

वर्ष 2011 में सैमसंग (#Samsung) ने विश्व में पहली बार 5.0 इंच स्क्रीन के साथ सैमसंग गैलेक्सी नोट (Samsung Galaxy Note) को लाॅन्च किया था। बार डिजाइन में पतला सा यह फोन मोबाइल उपभोक्ताओं के बीच नई छाप छोड़ने में सफल रहा। हालांकि बड़ी स्क्रीन की वजह से इसे कुछ आलोचना भी झेलनी पड़ी थी लेकिन ज्यादातर वाह वाही ही मिली। इस फोन की लोकप्रियता के बाद तो समझो पांच इंच के फोन की झड़ी सी लग गई।  किसी नई तकनीक को खास से आम बनाने में भारतीय मोबाइल निर्माताओं को तो महारत हासिल है ही। और इस ट्रेंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सैमसंग के नोट के बाद माइक्रोमैैक्स ने कैनवस तो कार्बन ने टाइटेनियम सीरीज में 5.0 इंच के पफोन पेश किए। फिर एक-एक कर पांच इंच फोन की झड़ी सी लग गई। इसके बाद मोबाइल निर्माताओं ने इस रेखा को भी पार कर छह इंच तक में फोन पेश करना शुरू कर दिया। एप्पल और ब्लैकबेरी को छोड़ दें तो नोकिया, सोनी और सैमसंग सहित लगभग सभी कंपनियां 5.5 इंच या इससे भी ज्यादा बड़ी स्क्रीन के साथ फोन लाॅन्च कर चुकी हैं।  आज मोबाइल फोन बाजार पर आप नजर डालेंगे तो सबसे पहले तो यह पाएंगे कि कीपैड व...

आॅक्टाकोर फोन: आठ का दम

स्मार्टफोन सिर्फ बड़ी स्क्रीन और ताकतवर कैमरा होने से नहीं होता है बल्कि वह होता है जो बेहतर ढंग से मल्टीटास्किंग, भारी-भरकम गेमिंग व एप्लिकेशन को रन करने में सक्षम हो। ऐसे ही स्मार्ट हैं आॅक्टाकोर फोन। पिछले साल तक जहां डुअलकोर और क्वाडकोर फोन चर्चा में थे वहीं इस बार आॅक्टाकोर फोन सुर्खियां बटोर रहे हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी एस4 के साथ आॅक्टाकोर प्रोसेसर फोन की शुरुआत की थी और अब भारतीय निर्माता भी इसे भुनाने में लगे हैं। प्रोसेसेर कोर की इस नई तकनीक पर चर्चा कर रहेे हैं मुकेश कुमार सिंह। मोबाइल पर जब से मल्टीटास्किंग संभव हुआ है तब से यह डिवायस और भी ज्यादा उपयोगी हो गया है। अर्थात आप गाने सुन रहे हैं और मेल भी सर्फ कर रहे हैं या वीडियो देखते हुए भी ब्राउजिंग या चैटिंग से जुड़े हुए हैं। परंतु अक्सर मल्टीटास्किंग के समय फोन हैंग हो जाता है।  फोन काम करना बंद कर देता है और एक जगह अटक जाता है। तब फोन को बंद करते हैं, बैटरी निकालते हैं और  फ़िर से वही लंबा प्रोसेस अपनातेे हैं तब जाकर आपका काम निपटता है। उस वक्त आपको लगता है कि आपका फोन स्मार्टफोन के नाम पर...

अब एंडरॉयड से कनेक्ट करें टाटा स्कार्इ

देश की प्रचलित डीटीएच (DTH) कंपनी टाटा स्कार्इ (TATA SKY) ने एंडरायड फोन उपभोक्ताओं के लिए एक एप्लिकेशन लॉन्च किया है जिसके माध्यम से आप कहीं भी और कभी भी टीवी का आनंद ले सकते हैं।  यह सुविधा केवल टाटा स्कार्इ उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध है तथा वह एप्पल व एंडरॉयड स्टोर से टाटा स्कार्इ मोबाइल एप को डाउनलोड कर उपयोग कर सकते हैं। इस फीचर के उपयोग के लिए उपभोक्ता को हर महीने 60 रुपए देने होंगे।  इस एप्लिकेशन के लॉन्च होते ही दो हफ्तों में कम से कम एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने इसे डाउनलोड कर लिया है। अभी भी हर रोज इसके उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। फिलहाल इस एप्लिकेशन को कुछ खास एंडरॉयड मोबाइल (#android phone) और टैबलेट पर उपयोग कर सकते हैं। जिनमें यह एंडरॉयड फोन शामिल हैं :-  सैमसंग गैलेक्सी एस 2 एंडरॉयड वर्जन 4.1.2 सैमसंग गैलेक्सी एस 2 एंडरॉयड वर्जन 4.1.1 और 4.3 सैमसंग गैलेक्सी एस 4 एंडरॉयड वर्जन 4.2.2 और 4.3 सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 एंडरॉयड वर्जन 4.1.2 और 4.3 सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 एंडरॉयड वर्जन 4.3 एचटीसी वन एक्स...

सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 नियो कीमत 40,900 रुपए

सैमसंग मोबाइल ने नोट सीरीज का नया संस्करण गैलेक्सी नोट 3 नियो (Samsung Galaxy Note3 Neo) को भारतीय बाजार में पेश किया है। नए नोट की कीमत 40,900 रुपए है। सैमसंग का यह नया गैलेक्सी नोट 3 नियो, पुराने गैलेक्सी नोट 3 (Samsung Galaxy Note 3) की अपेक्षा स्पेसिफिकेशन में थोड़ा कम है। गैलेक्सी नोट 3 में जहां क्वाडकोर प्रोसेसर देखने को मिला था। वहीं नियो में हेक्सा कोर प्रोसेसर (Hexa core Processor) है। फोन में एक 1.7 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर (1.7 GHz Quad core) प्रोसेसर दिया गया है जबकि दूसरा 1.3 गीगाहर्ट्ज (1.3GHz Dual core) का डुअलकोर प्रोसेसेर हैं। इसके साथ ही 2 जीबी की रैम मैमोरी है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 नियो में 5.5 इंच का सुपर एमोलेट डिसप्ले है जिसे 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए 8.0 मैगापिक्सल का मुख्य कैमरा है जबकि 2.0 मैगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। नोट3 नियो की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है औरन इमसें 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.3 जेलीबीन आधारित इस फोन में 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है। अच्छी ब...