गूगल (Google) द्वारा हाल ही में लाॅन्च किए नेक्सस 6 (Nexus 6) अब उपभोक्ता को जल्द ही आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध हो सकेगा। 32 जीबी वर्जन के साथ यह फोन फ्लिपकार्ट साइट पर कमिंग सून (Coming Soon) में दिया गया हैै। गूगल नेक्सस 6 को मोटोरोला (Motorola) द्वारा निर्मित किया गया है तथा 4जी एलटीई (4G LTE) नेटवर्किंग की सुविधा से लैस है। मोटोरोला नेक्सस 6 एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 5.0 लाॅलिपोप (Android L) पर आधारित है। फोन में 6.0 इंच एमोलेड टचस्क्रीन के साथ ही 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियों काॅलिंग (Video Calling) की सुविधा के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे की भी सुविधा उपलब्ध है। गूगल नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 लाॅन्च गूगल ने नेक्सस 6 के साथ एक और डिवाइस नेक्सस 9 (Nexus 9) भी लाॅन्च किया था जो कि एलजी (LG) द्वारा निर्मित है और गूगल प्ले (Google Play) पर कमिंग सून के साथ उपलब्ध है। जहां इसके 16 जीबी वर्जन की कीमत 28,999 रुपए है तथा 32 जीबी वर्जन 44,900 रुपए में उपलब्ध् होगा।