Skip to main content

Posts

Showing posts with the label xiaomi mi 4

शियाओमी एमआई4: क्या फिर से सेकेंडो में बिकेगा शियाओमी का यह फोन?

Mobile Review: Xiaomi mi4 पिछले एक साल के दौरान भारत में शियाओमी (#Xiaomi) नाम जितना चर्चा में रहा है शायद उतना नाम किसी अन्य मोबाइल ब्रांड ने कमाया हो। हालांकि शियाओमी के फोन सिर्फ आॅन लाइन स्टोर पर ही उपलब्ध हैं लेकिन इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। एमआई 3 हो या रेडमी वन एस या फिर रेडमी नोट 4जी सभी फोन के प्रति उपभोक्ताओं ने भरपूर उत्साह दिखाया। अब बारी है शियाओमी एमआई4 (#Xiaomi mi4) की। चीन में तहलका मचाने के बाद यह फोन अब भारत (India) में उपलब्ध है। क्यों खरीदें क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर आधारित इस फोन में दो जीबी की रैम मैमोरी है। फोन में 5.0 इंच का फुल एचडी स्क्रीन बेहतर डिसप्ले का भरोसा दिलाते हैं। क्यों न खरीदें शियाओमी मी4 में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है और आपको इसी पर निर्भर रहना होगा। इसमें कार्ड सपोर्ट नहीं है। इसके अलावा 4जी कनेक्टिविटी भी नहीं मिलेगी   । एप्पल स्टाइल शियाओमी मी4 (Xiaomi mi4) एक काॅम्पैक्ट और स्टाइलिश फोन है लेकिन फोन के डिजाइन को देखने के बाद आप यह नहीं कह सकते कि यह नया है। इससे पहले हम एप्पल (#Apple) और सैमसंग...

शिआयोमी एमआई 4 भारत में लाॅन्च, कीमत- 19,999 रुपए

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शिआयोमी (Xiaomi) ने भारतीय बाजार में एमआई 4 स्मार्टफोन लाॅन्च कर दिया है। जो कि केवल ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 19,999 रुपए में उपलब्ध होगा। उपभोक्ता फोन का रजिस्ट्रेशन आज से ही शुरू कर सकते हैं।  शिआयोमी एमआई 4 (Xiaomi Mi 4) में 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। यह फोन 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर के साथ स्नैपड्रेगन 801 प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा 3 जीबी रैम मौजूद है। साथ ही एड्रीनो 330 ग्राफिक्स इंजिन दिया गया है। शियाओमी एमआई नोट और नोट प्रो लाॅन्च शिआयोमी एमआई 4 में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें बीएसआई सोनी एक्समोर (BSI Sony Exmor), आईएसओ, व्हाइट बैलेंस, फोकस एरिया, फेस डिटेक्शन जैसे खास कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं फोन में उपलब्ध 8.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के माध्यम से वीडियो काॅलिंग के अलावा शानदार सेल्फी (Selfie) का भी आनंद लिया जा सकता है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर शियाओमी एमआई 4 में 16 जीबी इंटरनल मै...