स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने भारतीय बाजार में जेड1 स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। जिसमें सबसे बड़ी खासियत है कि यह टाइजन आॅपरेटिंग (Tizen Operating) पर आधारित पहला स्मार्टफोन है। सैमसंग जेड 1 (Samsung Z1) टाइजन 2.3 आॅपरेटिंग होने के बावजूद इस फोन में एंडराॅयड के सभी एप्लिकेशंस (Android Application) का उपयोग आसानी से किया जा सकता है। आधी कीमत पर पहुंचा आईफोन 5सी कंपनी के अनुसार फोन को उपयोग करना बेहद आसान है तथा यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। सैमसंग जेड1 में 4.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा 768 एमबी रैम दी गई है। वहीं 4 जीबी आंतरिक स्टोरेज भी उपलब्ध है। इसके अलावा अतिरिक्त स्टोरेज के लिए सैमसंग जेड 1 में माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट मौजूद है जिसमें 64 जीबी तक मैमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 3.1 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है साथ ही वीजीए फ्रंट कैमरे की भी सुविधा उपलब्ध है। माइक्रोमैक्स कैनवस ह्यू लाॅन्च, कीमत-10,999 रुपए फोन में आॅटो फेस डिटेक्ट फ...