गूगल (Google) आई/ओ में पहली बार एंडरायड वन (#androidone) का जिक्र किया गया था। उसी वक्त से मीडिया से लेकर आप जनता में इस बात की चर्चा थी कि आखिर यह एंडराॅयड वन (androidone) है क्या? क्या यह गूगल का नया आॅपरेटिंग (Operating) है या फिर नेक्सस (Nexus) की तरह का कोई फोन? उस वक्त एंडराॅयड एल का भी जिक्र किया गया था और हर कोई जानता था कि यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग का नया संस्करण है परंतु एंडराॅयड वन को लेकर संशय था। उस वक्त यह उड़ती खबर यह भी आई कि एंडराॅयड वन कम रेंज के एंडराॅड फोन (Android Phone) के लिए बनाया जाने वाला आॅपरेटिंग सिस्टम (Operating System) होगा। परंतु स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं थी। अंततः आज गूगल ने एंडराॅयड से पर्दा उठा दिया और एंडराॅयड वन उपभोक्ता के सामने है। एंडराॅयड वनः अपनी किस्मत अपने हाथ एंडराॅयवन गूगल की एक पहल है। इसके माध्यम से कंपनी ने कम बजट के फोन में एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग को मुहैया कराने की कोशिश की है। हालांकि नेक्सस फोन में भी कुछ ऐसा ही देखा जाता है। इसे खास गूगल फोन कहा जाता है और नेक्सस के फोन को ही सबसे एंडराॅयड आॅपरेटिंग का अपड...