Skip to main content

गेम रिव्यू: फ्रोजेन फ्री फॉल

कैंडी क्रश को टक्कर देने के लिए तैयार यह गेम।

वर्ष 2013 के सबसे लोकप्रिय गेम की बात करें तो सबसे पहला नाम कैंडी क्रश का आता है। बेहतरीन ग्राफिक्स और शानदार इंटरफेस की वजह से यह गेम बहुत ज्यादा पसंद किया गया। परंतु यदि आप इस गेम (#game) से अब बोर हो चुके हैं तो फ्रोजेन फ्री फॉल (Frozen Free Fall) आप डाउनलोड कर सकते हैं।

गेम के खेलने का तरीका वही है जो कैंडीक्रश (Candy Crush) का है लेकिन ग्राफिक्स अलग हैं। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है फ्रोजेन फ्री फॉल यहां आपको बर्फ और उससे मिलते-जुलते ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे।

गेम में कई भाग हैं और हर भाग में आपको एक जैसी तीन आकृतियों को मिलाना है। ये आकृतियां देखने में सुंदर हीरे के टुकड़े के समान लगती हैं। हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि हर भाग में आपको करने के लिए कुछ अलग होगा। वहीं आपको नई ताकत भी दी जाएगी। जैसे आइस बॉल और आइस ब्रेकर इत्यादि।


फ्रोजेन फ्री फॉल (Frozen Free Fall) एक फ्रीमियम मोबाइल गेम है। गेम तो मुफ्त है लेकिन खेलने के दौरान यदि आपकी शक्तियां चली जाती हैं तो आप उन्हें खरीद सकते हैं। गेम में आपके पास कुल 25 मूव होंगे और उसी में आपको बेहतर प्रदर्शन करना है। आपके प्रदर्शन के हिसाब से आपको प्वाइंट दिए जाएंगे।

गेम खेलने के दौरान यदि आप कहीं फंस जाते हैं तो आपको हाइलाइट कर उस जगह के बारे में भी जानकारी दी जाएगी जहां से आप आकृतियों को मूव कर सकें। ऐसे में गेम खेलना और भी आसान हो जाता है। साथ ही, झुंझलाहट भी नहीं होती।

गेम को थोड़ा मुश्किल बनाने के लिए अलग-अलग तरह के सीन आते हैं जहां हीरे समान आकृतियों को मिलाना थोड़ा कठिन हो जाता है। हर भाग के अंत में फ्री मूव आता है जहां से खुद ही आकृतियों का मिलान कर प्वाइंट देगा।

कुल मिलाकर गेम अच्छा है। परंतु आपने पहले से कैंडी क्रेश खेल रखा है तो इसमें नयापन नहीं मिलेगा। वहीं ग्राफिक्स के मामले में भी यह कैंडीक्रश से थोड़ा पीछे है। बावजूद इसके कहा जा सकता है कि यह एक बेहतर टाइमपास है। विंडोज एप्स (Windows Store) स्टोर से इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। हमने नोकिया लुमिआ 920 (Nokia Lumia 920) पर इसका परिक्षण किया।
http://www.windowsphone.com/en-in/store/app/frozen-free-fall/542c0871-ad0f-47c2-ad27-273f36d47b8c

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...