वैलेंटाइंस डे बस आने ही वाला है और प्यार के मौसम में कोई भी कंपनी उपभोक्ताओं को लुभाने का किसी भी तरह का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। इसीलिए ब्लैकबेरी (Blackberry) ने भी उपभोक्ताओं के लिए वैलेंटाइंस डे पर अपने कुछ एप्लिकेशन लॉन्च किए हैं। जिनके माध्यम से आप अपने वैलेंटाइंस डे (Valentines Day) को और भी रोमांटिक बना सकते हैं। ब्लैकबैरी द्वारा लॉन्च किए गए एप्लिकेशन हैं:- डेली लव पोयम ( Daily Love Poems) - इस एप्लिकेशन के माध्यम से आपको हर रोज एक प्यार भरी कविता मिलेगी। जिसे आप चाहे तो किसी को भेज भी सकते हैं। इससे आपका दिन और भी खास हो जाएगा। यह एप्लिकेशन उपभोक्ताओं को मुफ्त उपलब्ध होगी। लव केलकुलेटर ( Love Calculator) - यह एप्लिकेशन आपके प्यार को प्रतिशत में बताएगा। लव केलकुलेटर में आप अपना तथा अपने पार्टनर का नाम डालने पर यह लव मीटर आपको बताएगा कि दोनों में कितने प्रतिशत प्यार है। लव केलकुलेटर के लिए भी आपको किसी प्रकार की कीमत नहीं देनी होगी यह भी मुफ्त उपलब्ध है। क्यूपिडस लव टिप्स ( Cupid's Love Tips) -...