Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nokia Lumia 525

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy) सीरीज का फोन खरीदना चाहता हूं किंतु मैं एंडराॅयड (Android) वर्जन को लेकर कन्फ्यूज हूं। क्या आप मुझे एंडराॅयड वर्जन के बारे में बता सकते हैं तथा जेलीबीन 4.0, 4.1 और 4.2 में अधिक बेहतर कौन सा है। मेरा बजट 9,000 से 10,000 है और मैं ऐसा फोन चाहता हूं जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5.0 मैगापिक्सल कैमरा हो। क्या सैमसंग टचस्क्रीन अन्य फोन के मुकाबले बेहतर है। यदि आपके पास इससे बेहतर आॅप्शन है तो कृप्या मुझे बताएं।   -थुमुश्री रुक्मनि  नया आॅपरेटिंग सिस्टम आपको मोबाइल पर बेहतर परफोर्मेंस की सुविधा देता है और फिलहाल एंडराॅयड (Android) का नया वर्जन 4.4 है जिसे किटकैट (Android kitkat) नाम दिया गया है। आपके बजट के अनुसार मैं आपको लुमिया 525 (lumia 525) लेने की सलाह देता हूं यह एंडराॅयड आधारित नहीं है किंतु यह लेटेस्ट वर्जन के विंडोज (Windows) आॅपरेटिंग पर आधारित है तथा इसमें बेहतरीन कैमरा दिया गया है। यदि आपको एंडराॅयड फोन ही लेना है तो आप अपने बजट को थोड़ा बढ़ाकर मोटो जी (Moto G) ले सकती हैं। इसकी कीमत 12,990 रुपए है। यह काफी अच्छा फ...

आईबॉल ऐंडी उड़ान

महिलाओं के लिए खास। भारतीय बाजार में आज एंड्रॉयड फोन भरे पड़े हैं लेकिन बहुत कम ही फोन हैं जिनपर महिलाओं की नजर टिकती हैं। उन्हें चाहिए कुछ ऐसा फोन जो थोड़ा अलग दिखे। जिसमें हीरे जड़े हों और रंग भी आकर्षक हो।  हाल में आईबॉल ने ऐसा ही फोन पेश किया है जिन्हें विशेष तौर से महिलाओं के लिए पेश गया गया है। आईबॉल ऐंडी उड़ान नाम से पेश किए गए इस फोन की और भी कई खासियतें हैं लेकिन पहले नजर डालते हैं इसकी अदाओं पर। खूबी डायमंड डिजाइन। आकर्षक यूजर इंटरफेस। एसओएस बटन। खामी  औसत बैटरी बैकअप। थोड़ा मोटा। साधरण स्क्रीन रेजल्यूशन। अदा सफेद रंग के इस फोन के मुख्य पनल पर सिरयोसकी का पत्थर सबसे पहले आपका ध्यान खींचता है। इस नग को एक खांचे के अंदर दिया गया है जो ग्लास फिनिश है। ऐसे में नग और उसके आस-पास एक ऐसी चमक आती है जिससे सीधा आपका ध्यान वहीं जाता है। होम बटन के आस-पास मेन्यू और बैक बटन भी है और उसका भी अंदाज अन्य एंड्रॉयड फोन की अपेक्षा अलग है। स्क्रीन के ऊपर सेंसर्स के अलावा स्पीकर ग्रिल, सेकेंडरी कैमरा और उड़ान का लोगो है, न कि आईबाल का।  ...

मोबाइल रिव्यू: नोकिया लुमिया 525

नई ताकत और स्टाइल के साथ लुमिया 525 विंडोज फोन सीरीज में नोकिया ने पिछले साल की शुरुआत में लुमिया 520 (Nokia Lumia 520) पेश किया था। फोन बेहद ही लोकप्रिय रहा। इसका कारण था कि एक तो फोन सबसे कम रेंज का विंडोज डिवायस था। वहीं इस रेंज में इतने अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ कोई एंड्रॉयड डिवायस भी उपलब्ध नहीं था। परंतु फोन में सबसे बड़ी कमी थी रैम की। लुमिया 520 में 512 एमबी की रैम थी। इस वजह से यह भारी भरकम गेम व एप्लिकेशन प्ले नहीं कर पाता था। अब कंपनी ने इसके नए संस्करण लुमिया 525 ( Nokia Lumia 525 ) को पेश किया है जिसमें रैम मैमोरी बढ़ा दी गई है। अब देखना यह है कि क्या नया लुमिया पुराने फोन की कमी को दूर करने में सक्षम है? खूबी शानदार परफॉर्मन्स। बेहतर कीमत। एफएम रेडियो। खामी सभी वीडियो फाइल प्ले करने में सक्षम नहीं। चमकदार बाडी में उंग्लियों के निशान पड़ते हैं। फ्रंट कैमरा नदारद। लुक नोकिया लुमिया 525 ( Nokia Lumia 520 )  के बारे में सबसे पहले तो यह कहा जा सकता है कि अन्य नोकिया फोन की तरह यह भी कई रंगों में उपलब्ध है। फोन का डिजाइन कॉम्पैक्ट है और देख...

नोकिया ने लांच किया लुमिया 525

जनवरी के पहले सप्ताह तक भारत में होगा उपलब्ध।   नोकिया लुमिया 520 (Nokia Lumia 520) के बाद नोकिया ने इसके नए संस्करण लुमिया 525 (Nokia Lumia 525)) के लांच किया है। आरम्भिक स्तर का यह फ़ोन फ़िलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन कंपनी ने वैश्विक स्टार पर इसे लांच कर दिया है।  भारत में इसकी कीमत 12  हज़ार रुपये तक होने कि उम्मीद है और जनवरी के पहले सप्ताह तक यह भारत में दस्तक दे सकता है।  नोकिया लुमिआ 525 (Nokia Lumia 525) में 1 जीबी का रैम दिया गया है। इसके अलावा 1 गीगा हर्टज का क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन डुअलकोर प्रोसेसर (qualcomm snapdragon ) भी है। अन्य  स्पेसिफिकेशन  की बात करें तो लुमिया 525 में 4.0 इंच का डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 800 x 480 पिक्सल है। फोन में 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा है और कैमरे के साथ फ़्लैश भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ है। विंडोज  फोन 8 आॅपरेटिंग आधारित इस डिवायस में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसके साथ ही 64 जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। फोन में 7 जीबी तक क्लाउड स्टोरेज भी...