एप्पल (Apple) एकलव्य बन गया। उसने अपना अंगूठा अपने गुरू को दान कर दिया। आखिर एप्पल का कौन गुरू ऐसा है जिसने द्रोण की तरह उससे अंगूठा ही मांग लिया। सैमसंग (Samsung), एचटीसी (HTC) या कोई चीनी ब्रांड। अब तक आप यही सोच रहे होंगे कि क्या अनाब-सनाब बक रहा है। परंतु आगे जब मेरी बातों पर गौर करेंगे तो शायद आप मेरी बातों से सहमत ही होंगे। एक तरफ सैमसंग ने नोट के साथ बड़ी स्क्रीन वाले फोन की जंग छेड़ दी थी। नोट के बाद नोट 2, ग्रांड (Note 2, Grand) और उसके बाद न जाने कितने डिवायस आए जिसमें 5.0 इंच से बड़ी स्क्रीन थी। इसी बीच एप्पल का आईफोन 5 लाॅन्च हुआ। एप्पल आईफन के इस डिवाइस में 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई थी। कंपनी लाॅन्च के साथ ही एक विज्ञापन भी टीवी पर प्रदर्शित किया जिसमें दिखाया गया था कि वह आईफोन 5 को एक हाथ पकड़े हुए एक उंग्ली से ही उपयोग कर रहा है। और बड़ा हुआ एप्पल, आईफोन 6 और आईफोन 6प्लस लाॅन्च कंपनी ने इस विज्ञापन के माध्यम से बड़ी स्क्रीन वाले फोन पर हमला किया था। इसके माध्यम से यह दर्शाया गया था कि बड़ी स्क्रीन वाले फोन का उपयोग करने के लिए आपको दोनों हाथ का स...