Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Online sites

सीईएस 2015:- 4जी एलटीई आधारित लेनोवो ए6000 लाॅन्च

लाॅस वैगास में चल रहे सीईएस (CES 2015) में लेनोवो ने योगा टैब 2 एनीपैन (Lenovo yoga tab 2 with any pen) के अलावा दो अन्य टैबलेट पेश किए हैं।  इनके बाद लेनोवो ने बजट फोन (Budget phone) में श्रेणी में उपभोक्ताओं को 4जी एलटीई (4G LTE) की सुविधा देने के लिए ए600 स्मार्टफोन पेश किया है।  साथ ही कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि भारतीय बाजार में लेनोवो ए6000 (Lenovo A6000) को उपलब्ध कराने के लिए ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से साझेदारी की है। जिसके बाद यह फोन एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा।  सीईएस 2015:- लेनोवो ने पेश किए दो टैबलेट लेनोवो ए600 की कीमत लगभग 10,500 रुपए है लेकिन उम्मीद है कि फ्लिपकार्ट इससे भी कम कीमत में इसे उपलब्ध कराएगा। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित लेनोवो ए6000 में 5.0 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है।  वहीं 1.2 गीगाहर्ट्ज 64 बिट्स क्वाडकोर के साथ क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 410 प्रोसेसर पर कार्य करता है। लेनोवो ए6000 में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी आंतरिक स्टोरेज ह...

एचपी स्ट्रीम 8 टैबलेट लाॅन्च, कीमत-16,990 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एचपी (HP) ने स्ट्रीम सीरीज में नया टैबलेट स्ट्रीम 8 लाॅन्च किया है। एचपी स्ट्रीम 8 विंडोज 8.1 आॅपरेटिंग (Windows 8.1 OS) पर आधारित है तथा डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर इंटेल एटाॅम प्रोसेसर (Quadcore Intel Atom Processor) दिया गया है।  एचपी स्ट्रीम 8  (HP Stream 8) में 1280x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 8.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) है। डिवाइस में 1जीबी डीडीआर3 रैम तथा 32जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा अतिरिक्त स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32 जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है। आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च फोटोग्राफी के लिए एचपी स्ट्रीम 8 में आॅटोफोकस (Auto Focus) के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के द्वारा वीडियों  कॉलिंग (Video Calling)  की सुविधा का भी आनंद लिया जा सकता है।  उपभोक्ताओं के लिए वाॅयस काॅलिंग (Voice Calling) की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने एचपी स्ट्रीम 8 टैबलेट म...

एडकाॅम किटकैट ए40 लाॅन्च, मात्र 2,999 रुपए

बजट फोन (Budget Phone) श्रेणी में एडकाॅम (Adcom) पहले भी कई फोन बाजार में उपलब्ध करा चुकी है। आधुनिक तकनीक के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग व को देखते हुए कंपनी ने कम बजट में एंडराॅयड किटकैट (Android Kitkat) आधारित फोन एडकाॅम किटकैट ए40 (Adcom Kitkat A40) लाॅन्च किया है। जिसकी कीमत मात्र 2,999 रुपए है किंतु एमआरपी 4,500 रुपए दी गई है।  फोन में डुअल सिम (dual sim) सपोर्ट के साथ 4.0 इंच का डिसप्ले है तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर कार्य करता है। एडकाॅम किटकैट ए40 में 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 64 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।  फोटोग्राफी के लिए फ्लैश (flash) के साथ 2.0 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है वहीं वीडियों काॅलिंग (video calling) के लिए 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। साथ ही खास बात यह भी है कि इसमें 3जी नेटवर्किंग (3G Networking) की सुविधा का आनंद लिया जा सकता है। एडकाॅम लाया भारत का पहला 3जी बजट फोन वहीं अन्य कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर...

फ्लिपकार्ट ने लाॅन्च किए पांच टैबलेट

विश्व की लोकप्रिय ई-काॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने एक साथ पांच टैबलेट बाजार में लाॅन्च किए हैं। इंटेल प्रोसेसर (Intel processor) पर आधारित इन टैबलेट (Tablet) की शुरूआती कीमत 5,999 रुपए है। फ्लिपकार्ट द्वारा डिजीफ्लिप प्रो (Digiflip pro) नाम से लाॅन्च किए गए यह टैबलेट 7.0 इंच, 8.0 इंच और 8.9 इंच में केवल फ्लिपकार्ट डाॅट काॅम पर ही उपलब्ध होंगे।   डिजफ्लिप ईटी 701 (Digiflip ET701) एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित है तथा इसमें 7.0 इंच के डिसप्ले है। 1.2 गीगाहर्ट्ज इंटेल एटाॅम जेड2520 डुअल कोर प्रोसेसर (dual core processor) तथा 1 जीबी रैम है।  वहीं 8 जीबी इंटरनल मैमोरी है और 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है। टैबलेट में फोटोग्राफी के लिए 2.0 मेगापिक्सल रियर तथा वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिजीफ्लिप ईटी 701 की कीमत 5,999 रुपए है।  कंपनी द्वारा 8.0 इंच में दो टैबलेट लाॅन्च किए गए हैं डिजीफ्लिप एक्सटी801 (Digiflip XT 801) और डिजीफ्लिप एक्सटी811 (Digiflip XT811) तथा दोनों ...

किटकैट आधारित स्पाइस स्टैलर एमआई600

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्पाइस (spice) स्टैलर लिमिटेड ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना पहला एंडराॅयड किटकैट (Kitkat) आधारित स्मार्टफोन स्पाइस स्टैलर एमआई 600 (spice stellar mi600) पेश कर दिया है।  भारतीय बाजार में स्पाइस स्टैलर एमआई 600 को 9,999 रुपए में केवल आॅनलाइन साइट होमशाॅप18 (homeshop18) से ही खरीदा जा सकता है। वहीं स्पाइस की आॅफिशियली साइट पर यह फोन 12,499 रुपए में उपलब्ध है।  फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 6.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले है।  http://www.spicesmartphones.com/smart-phones डुअल  सिम  आधारित स्पाइस स्टैलर एमआई 600 में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore processor) के साथ 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है वहीं माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी भी स्टोर की जा सकती है।  फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश (Led flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिंग की सुविधा के लिए 3.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद...

आईफोन 5सी 8जीबी वर्जन भारत में लाॅन्च, कीमत-37,500

विश्व प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल (#apple) ने आईफोन 5सी (#iphone 5c) स्मार्टफोन के 8 जीबी (#8GB) वर्जन को भारत में लाॅन्च कर दिया है।  कंपनी ने आईफोन 5सी को अक्टूबर में फ्लैगशिप फोन आईफोन 5एस (#iphone 5s) के साथ वैश्विक स्तर पर लाॅन्च किया था किंतु 5सी का 8 जीबी वर्जन अब तक भारत में उपलब्ध नहीं हुआ था।  भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आईफोन 5सी की कीमत 37,500 रुपए है। किंतु शुरूआती ग्राहको के लिए कंपनी द्वारा इसे 3,000 रुपए की विशेष छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे इस फोन की कीमत 34,500 रुपए हो जाती है।  वहीं आईफोन 5सी का 16जीबी वर्जन बाॅयबैक आॅफर (#buyback offer)  के साथ 34,400 रुपए में उपलब्ध है जो कि 41,900 रुपए में लाॅन्च हुआ था। पफोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो सभी आईफोन 5सी 16 जीबी (#16 GB) से ही मिलते-जुलते हैं।  फोन में 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है तथा यह फोन डुअलकोर एप्पल ए6 प्रोसेसर (#dualcore a6 processor) के साथ आईओएस 7.0 आॅपरेटिंग सिस्टम (#ios 7.0 os) पर आधारित है। ...

आज की डील:- नोकिया एक्स

विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया (#nokia) ने कुछ ही समय पहले एंडराॅयड (#android) स्मार्टफोन बाजार में कदम रखते हुए नोकिया एक्स (#nokia X) बाजार में उतारा। कंपनी के पहले एंडराॅयड फोन नोकिया एक्स को 8,599 रुपए में लाॅन्च किया गया।  किंतु अब बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और नोकिया एक्स की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती की है।  नोकिया की आॅफिशियली साइट पर यह फोन 7,729 रुपए में उपलब्ध है। वहीं कई अन्य आॅनलाइन साइट्स पर इसे और भी कम कीमत में मुहैया कराया जा रहा है। आॅनलाइन साइट्  फ्लिपकार्ट (#flipkart) पर नोकिया एक्स 7,027 रुपए में उपलब्ध है और अमेजन (#amazon) पर यह 7,219 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं आॅनलाइन लाइन साइट् माॅय स्मार्ट प्राइस (#mysmartprice) इसे 6,999 रुपए में उपलब्ध करा रही है तथा इन सबके अतिरिक्त स्नैपडील (#snapdeal) पर यह फोन 6,956 रुपए के साथ सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है।  नोकिया एक्स के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है। फ...

एलजी एल70 और एल 90 बाजार में उपलब्ध

बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2014) के दौरान एलजी ने नए एंराॅयड आॅपरेटिंग किटकैट पर आधारित दो स्मार्टफोन एल70 और एल90 प्रदर्शित किए थे।  उपभोक्ता इन फोनो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और कंपनी ने इस इंतजार को खत्म करते हुए इन्हें लाॅन्च कर दिया है जो कि आॅनलाइन साइट (#online sites) पर उपलब्ध हैं।  जहां एल70 (#L70) की कीमत 14,500 रुपए तथा क्वाडकोर आधारित एल90 (#L90) की कीमत 17,499 रुपए है। दोनों ही फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4.2 किटकैट पर आधारित हैं।  एलजी एल70 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 800x400 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.5 इंच का आईपीएस डिसप्ले है। 1.2गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 200 प्रोसेसर पर आधारित इस फोन में 1जीबी रैम दी गई है।  इसके साथ ही 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट फेसिंग कैमरा उपलब्ध है। वहीं डुअल सिम आधारित एलजी एल70 में पावर बैकअप के लिए 2100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी आॅप्शन क...

लेनेवो जेड510 भारत में लाॅन्च, कीमत 52,954

लेनेवो (#lenovo) द्वारा विंडोज 8.1 (#windows 8.1) आॅपरेटिंग पर आधारित नोटबुक भारत में लाॅन्च किया गया है। जेड510 (#lenovo z510) के नाम से लाॅन्च किए गए इस लैपटाॅप में इंटेल कोर की चैथी पीढ़ी आई5 तथा आई7 का उपयोग किया गया है।  लैपटाॅप के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 1366x768 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 15.6 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  जेड510 का वजन मात्र 2.2 कि.ग्रा. है, लैपटाॅप में डीडीआर 3 एल-1333 तथा 1600 एमएचजेड का इस्तेमाल किया गया है जिसमें 8जीबी तक इंटरनल मैमोरी उपयोग की जा सकती है।  जेड510 में बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए जेबीएल स्पीकर्स (#jbl speakers) दिए गए हैं जिन्हें होम थियेटर के रुप में कार्य करने में सक्षम हैं। अन्य फीचर्स में डुअल लेयर डीवीडी रीडर और राइटर आॅप्टिकल ड्राइव के अतिरिक्त दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें यूएसबी 3.0 तथा यूएसबी 2.0 हैं।  लैपटाॅप में एचडीएमआई टू इन वन कार्ड रीडर और हैडफोन भी शामिल है। जेड510 लैपटाॅप में अन्य कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ 4.0 दिया गया है।  भारतीय बाजार में यह लैपटाॅप डार्क...

आज की डील:- माइक्रोमैक्स कैनवस 4

स्मार्टफोन बाजार में हर रोज मोबाइल कंपनियां नई तकनीक के साथ नए फोन बाजार में लेकर आ रही हैं।  स्मार्टफोन बाजार में जहां उपभोक्ता नई तकनीकों का उपयोग करने को उतावले रहते हैं वहीं फोन की कीमत भी महत्वपूर्ण होती है।  इसीलिए खासकर आॅनलाइन साइट्स (#online sites) पर यह स्मार्टफोन बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध हैं। आज की डील में हम माइक्रोमैक्स कैनवस 4 (#micromax canvas 4) की कीमत के बारे में बता रहे हैं।  माइक्रोमैक्स द्वारा कैनवस 4 को कुछ माह पहले 17,999 रुपए की कीमत के साथ बाजार में उतारा गया था।  किंतु माइक्रोमैक्स की आॅफिशियली साइट पर यह फोन 15,990 रुपए में मिल रहा है तथा अमेजन आॅनलाइन (#amazon) पर इसकी कीमत 15,450 रुपए है।  फ्लिपकर्ट और माॅय स्मार्टप्राइस डाॅट काॅम (#mysmartprice) पर इस फोन की कीमत 12,999 रुपए है। स्नैपडील (#snapdeal) पर कैनवस 4 की कीमत 13,148 रुपए है और वहीं ईबे डाॅट काॅम (#ebay.com) 11,999 रुपए के साथ सबसे कम कीमत पर इस फोन को उपलब्ध करा रहा है।  माइक्रोमैक्स कैनवस 4 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो यह एंडराॅयड आॅपर...

नोकिया एंडराॅयड फोन लाॅन्च, कीमत- 8,599 रुपए

नोकिया (#nokia) एंडराॅयड फोन का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है कि नोकिया ने अपना पहला एंडराॅयड फोन नोकिया एक्स (#nokia X) भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है।  लाॅन्च होने से पहले ही आॅनलाइन साइट्स पर 8,500 रुपए में इस फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी थी। किंतु लाॅन्च के साथ ही फोन की कीमत की भी घोषणा कर दी गई है जो कि 8,599 रुपए है।  अब उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही अन्य दो एंडराॅयड फोन नोकिया एक्स एल (#nokia XL) और नोकिया एक्स प्लस (#Nokia X+) भी बाजार में उपलब्ध हो सकते हैं।  नोकिया एक्स के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसे एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.1 जेलीबीन पर पेश किया गया है। फोन में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच का डिसप्ले है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 1गीगीहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन एस4 सीपीयू का उपयोग किया गया है।  फोटोग्राफी के लिए 3.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है किंतु फ्रंट कैमरे की सुविधा नदारद है। फोन में 512 एमबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट भ...