Skip to main content

Posts

Showing posts with the label smartphone spa

स्पा में फ्रेश होगा आपका स्मार्टफोन

  हम खुद को रिलेक्स देने के लिए स्पा (Spa) का उपयोग करते हैं किंतु क्या आप अपने स्मार्टफोन को भी फ्रेश करना चाहते हैं? जी हां, कुछ खास ट्रीटमेंट (Treatment) के द्वारा आप अपने फोन को बिल्कुल नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं।  स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्पाइस (Spice) ने उपभोक्ताओं के लिए अब फोन स्पा की सुविधा शुरू की है। जिसके माध्यम से आप अपने फोन की स्क्रीन और बैक कवर को स्पा करा सकते हैं। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि आपका फोन वारंटी (Warranty) में है तो आप स्मार्टफोन स्पा (Smartphone Spa) के द्वारा कई प्रकार की सुविधाओं की आनंद ले सकते हैं।  जिसमें फोन की लुक चेंज करने के अलावा आप फोन का पूरी तरह स्पा भी करा सकते हैं। इसमें आप स्क्रीन कार्ड फेशियल (Screen guard facial) कराकर फोन को चमकदार व नया बना सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन स्पा सेशन (Spa Session) में डीप बाॅडी क्लिनसिंग, स्क्रीन फेशियल तथा हाॅलिस्टीक हीलिंग सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध है।  अधिकतर उपभोक्ता अपने फोन की लुक को लेकर काफी चिंतित रहते हैं और उसके आए दिन उसके बैक क...