ब्लैकबेरी फोन मैसेजिंग और मेलिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए जाना जाता था। परंतु पिछले कुछ सालों में कंपनी ने अपनी इस छवि को बदलने की कोशिश की है। सबसे पहले आॅपरेटिंग में बदलाव किया और अब जेड3 (#Blackberry Z3) के माध्यम से आम उपभोक्ता तक पहुँचने की कोशिश की है। कम बजट के बावजूद फोन महंगे फीचर से लैस है। क्यों खरीदें ब्लैकबेरी जेड3 की खूबियों की बात करें तो बेहतर क्वालिटी और शानदार परफाॅर्मेंस सबसे पहले कही जा सकती है। वहीं ब्लैकबेरी के फोन में आप एंडराॅयड एप्लिकेशन और गेम का भी उपयोग कर सकते हैं। क्यों न खरीदें कैमरा परफाॅर्मेंस औसत है और स्क्रीन रेजल्यूशन भी साधारण है। इस बजट में एचडी स्क्रीन के साथ फोन उपलब्ध हैं। डिजाइन अच्छा है लेकिन थोड़ा मोटा और भारी भी कहा जा सकता है। रूप रंग कम बजट को देखकर हमें लगा कि शायद ब्लैकबेरी (Blackberry) इस बार क्वालिटी के साथ कुछ समझौता करे लेकिन ऐसा नहीं था। जेड3 की क्वालिटी बेहतर है और हथेली में लेने पर यह आपको अहसास भी कराएगा। हां, थोड़ा मोटा जरूर कहा जा सकता है। आज जहां 6-7 एमएम फोन क...