क्या कार्बन ए16 (Karbonn A16) हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है अर्थात क्या मैं मोबाइल पर हिंदी में मैसेज लिख व पढ़ सकता हूं। यदि यह फोन हिंदी को सपोर्ट नहीं करता तो कृप्या मुझे ऐसा एंडराॅयड फोन (Android Phone) बताएं जो कि हिंदी भाषा को सपोर्ट करता हो। -विराज जोयल जी हां, आप अपने मोबाइल फोन में हिंदी में मैसेज लिख व पढ़ सकते हैं। यदि आप ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं तो आप माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) देख सकते हैं जो कि कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।