Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Motorola Moto G

क्या फिर चलेगा मोटो जी का जादू!

Mobile Review: मोटोरोला मोटो जी 2014 और एक बार फिर से मोटो जी ने दस्तक दी है। आपको याद होगा मोटो जी (Moto G) का पहला संस्करण। इसी साल कंपनी ने फरवरी में इसे लाॅन्च किया था और यह फोन भारत में इतिहास रचने में सफल रहा। भारतीय बाजार में जहां इसने मोटोरोला ( Motorola ) को  फिर  से स्थापित किया।  वहीं बजट स्मार्ट फोन की दौड़ शुरू करने में भी इसकी भूमिका निर्णायक थी। दोहरा सिम, एंडराॅयड का नवीन आॅपरेटिंग और अपडेट होने में भी सक्षम। इन सारी खूबियों ने फोन को भारतीय बाजार में लोकप्रिय बनाया। अब फिर से कंपनी ने मोटोरोला मोटो जी ( New Moto G ) को भारत में पेश किया है। इस फोन से भी कंपनी को काफी उम्मीदें हैं लेकिन क्या नया मोटोरोला इतना सक्षम है कि नया इतिहास बना सके। प्रयोग के दौरान इसी बात को जांचने की कोशिश की गई।   रूप-रंग नया मोटो जी पहले की अपेक्षा कहीं ज्यादा बड़ा हो गया है। मोटो जी ( Moto G ) में जहां 4.5 इंच का डिसप्ले दिया गया था। वहीं मोटो जी 2014  ( Moto G (2nd Gen .))   में आपको 5.0 की स्क्रीन मिलेगी। हालांकि फोन पहले से स्लिम है...

मोटो जी की कीमत में कटौती

  भारत में मोटोरोला (Motorola) के बहुप्रचलित स्मार्टफोन मोटो जी (Moto G) की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती की गई है। भारत में इसे इस साल फरवरी में ही लाॅन्च किया गया था तथा उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद भी किया गया।  आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध इस स्मार्टफोन में 8 जीबी (8 GB) वर्जन की कीमत अब 10,499 रुपए है जो कि पहले 12,499 रुपए थी।  वहीं 16 जीबी (16 GB) वर्जन अब 11,999 रुपए में उपलब्ध है जबकि पहले इसकी कीमत 13,999 रुपए थी। मोटो जी एंडराॅयड (Android) आॅपरेटिंग 4.3 पर आधारित है तथा फोटोग्राफी के लिए फ्लैश (Flash) के साथ 5.0 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है।  फोन के अन्य तकनीकी पक्ष की जानकारी व मोटो जी का रिव्यू (Mobile Review) पढ़ने के लिए http://mymobileh.blogspot.in/2014/05/blog-post_7247.html इस लिंक पर क्लिक करें।  साथ ही इस मोटो जी जुड़ी अन्य खबर इस लिंक पर उपलब्ध हैं :- http://mymobileh.blogspot.in/search?q=moto+g 

Mobile Review: एलजी एल70

नए एंडराॅयड के साथ दोहरे सिम का दम। काफी दिनों बाद ऐसा देखने को मिला है कि कम बजट में एलजी (LG) ने कोई स्मार्टफ़ोन (Smartphone) लाॅन्च किया है। हमारे लिए भी यह काफी उत्सुकता भरा था कि कब उस फोन को देखें और उसके बारे में कुछ लिखें। इस बजट में फोन की सीधी टक्कर मोटो जी से है जो आज भारत में बेहद ही लोकप्रिय हो रहा है। खूबी काॅम्पैक्ट बाॅडी। डिजाइनदार पैनल। बेहतर बैटरी बैकअप। खामी कम रेजल्यूशन डिसप्ले। साधरणर डिजाइन। औसत कैमरा। काॅम्पैक्ट डिवायस एलजी एल70 (LG L70) को देखकर आप बहुत उत्तेजित नहीं होंगे कि बेहद स्मार्ट फोन है। हां, इतना जरूर कहेंगे कि अच्छा है और देखने में स्मार्ट है। फोन की बनावट अच्छी है और आसानी से आपकी हथेली में आने में सक्षम है। मुख्य पैनल में स्क्रीन के नीचे होम, बैक, आॅप्शन और सिम मैनेजर बटन दिया गया है। इस मामले में एलजी की बड़ाई करनी होगी।  दोहरा सिम फोन (Dual SIM Phone) में सिम मैनेजर बटन टच पैनल में होता है जो फोन को उपयोग में आसान बनाते हैं। फोन के ऊपरी पैनल में 3.5 एमएम आॅडियो जैक है जबकि दाएं पैनल में पावर दिया गया है। हर ए...

मोबाइल रिव्यू : मोटो जी

फिर आपको हैलो कहने आ गया मोटोरोला।   मोटोरोला के गूगल के हाथों में जाने के बाद भारत में मोटोरोला (Motorola) का कोई भी फोन लाॅन्च नहीं किया गया था। अंततः दो साल बाद मोटो जी (Moto G) को भारत लाया गया है लेकिन यह फोन मोटोरोला द्वारा नहीं बल्कि फ्लिपकार्ट लेकर आया। हालांकि लाॅन्च होने से पहले ही यह फोन बेहद लोकप्रिय हो चुका था। बेहतर स्पेसिफिकेशन और आकर्षक कीमत के साथ लाॅन्च इस डिवाइस को लुक के मामले में भी कम नहीं आंका जा सकता। खूबी   शानदार डिसप्ले। एंडराॅयड 4.4 किटकैट। ताकतवर प्रोसेसर।   खामी औसत कैमरा क्वालिटी। साधरण बैटरी बैकअप। एक्सपेंडेबल मैमोरी नहीं। लुक मोटोरोला (Motorola) के फोन हम पहले भी देख चुके हैं, बिल्ट के मामले में कंपनी के फोन बेहद अच्छे होते हैं। मोटो जी से भी हम कुछ ऐसी ही आशा कर रहे थे और फोन आशाओं पर खरा उतरने में सक्षम है। इसकी साॅलिड और काॅम्पैक्ट बनावट आपको काफी पसंद आएगी। वहीं फोन का आकार ऐसा है कि आसानी से उसे पकड़ सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो वहां भी आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। फोन के कोने थोड़े घुमावदार हैं और स...

मोबाइल रिव्यू : एचटीसी डिजायर 501

नया लुक पुराना अहसास। एक समय था जब डुअल सिम फीचर स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध नहीं होता था। आज भी कई ब्रांड हैं जिनके स्मार्टफोन सेग्मेंट में कोई भी फोन डुअल सिम नहीं है। परंतु एचटीसी (#HTC) स्मार्टफोन (#smartphone) में आज डुअल सिम के अलावा कुछ बनाती ही नहीं। कंपनी के पोर्टफोलियो में उपलब्ध लगभग सभी स्मार्टफोन डुअल सिम में ही हैं। हाल में कंपनी ने डुअल सिम के तहत तीन फोन डिजायर 501 (HTC Desire 501) , 601 ( HTC Desire 601 ) और 700 ( HTC Desire 700 ) को उतारे हैं। इस अंक में हमने डिजायर 501 (Desire 501) का परीक्षण किया।  खूबी नया स्क्वाॅयर पैटर्न डिजाइन। एनएफसी। बीट्स आॅडियो।   खामी पुराना आॅपरेटिंग। डुअलकोर प्रोसेसर । ब्लिंग फीड नदारद । लुक आज जहां सभी एंडराॅयड फोन एक जैसे दिखाई देते हैं वैसे में एचटीसी फोन को देखकर लगता है कि हां कंपनी डिजाइन के मामले में गंभीर है। एचटीसी वन (HTC One) और वन मिनी ( HTC One Mini ) में भी डिजाइन को लेकर जहां नए प्रयोग देखने को मिले थे वहीं इस फोन में कुछ नया है। फोन का मुख्य पैनल तो वैसा ही है जैसा कि अन्य एचटीसी ...

पैनासोनिक ने का क्वाडकोर फोन पी31: कीमत 11,990

पैनासोनिक (#panasonic) ने कम बजट में क्वाडकोर फोन पी31 को पेश किया है। जैसा की मालूम है कंपनी का पी सीरीज खास तौर से फैबलेट श्रेणी के लिए जाना जाता है। ऐस में जाहिर है फोन बड़ी स्क्रिीन के साथ ही होगा। कंपनी ने फोन को ‘प्ले लाइफ, योर वे’ ( Play Life, Ur Way) टैग लाइन के साथ उतारा है। पैनासोनिक पी31 Panasonic P31) को साधरण एंडरायड की अपेक्षा नए यूजर इंटरफेस देने की कोशिश की गई है। कपंनी ने इसे प्ले लाइफ यूजर इंटरफेस से लैस किया है। इसमें 5.0 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन है। एंड्रॉयड  आपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android 4.2 jellybean) आधारित इस फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर सीपीयू दिया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जबकि 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफि के लिए 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ फलैश उपलब्ध है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह हाईडेफिनेशन (HD) वीडियो रिकार्डिंग करने में सक्षम है। फोन 1080 पिक्सल पर प्रति सेकेंड 30  फ्रेम की दर से वीडियो रिकार्डिंग कर सकता है। वीडि...

फ्लिपकार्ट अब मोटो एक्स की तैयारी में

पिछले महीने ऑन लाइन स्टोर फ्लिपकार्ट (Flipkart.com) द्वारा मोटोरोला मोटो जी (Motorola Moto G) फोन को भारत में लॉन्च किया गया था। भारतीय उपभोक्ताओं द्वारा इस फोन को बेहद ही सराहा गया। स्टोर पर अक्सर सोल्ड आउट का ही मोहर उपभोक्ताओं को देखने को मिला। इस लोकप्रियता से उत्साहित फ्लिपकार्ट अब एक बार फिर से मोटोरोला (#motorola) के नए मॉडल मोटो एक्स को लाने की योजना बना रहा है। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से फिलहाल इसके बारे में कोर्इ पुष्टी नहीं की है।  परंतु सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल में मोटोरोला मोटो एक्स (Motorola Moto X) भारत में आ सकता है और मोटो जी की तरह यह फोन भी फ्लिपकार्ट द्वारा ही लॉन्च किया जाएगा। हालांकि मोटोरोला मोबिलिटी अब लेनोवो के पास है लेकिन लेनोवो ने इस फोन के लॉन्च और फ्लिपकार्ट की उपलब्धता पर फिलहाल कुछ कहने से मना कर दिया है। मोटोरोला मोटो एक्स में 4.7 इंच की स्क्रीन है और मोटो जी की तरह इसे भी क्वालकाम स्नैपड्रैगन ( qualcomm snapdragon) चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.7 गीगाहटर्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है और ए...

मोटोजीः कैमरे में है दम!

मोटोजी अपने बजट में सबसे ताकतवर फोन में से एक माना जा रहा है। इस डिवाइस का संपूर्ण लेखा जोखा माॅय मोबाइल के अगले अंक में देखने को मिलेगा। लेकिन उससे पहले इसकी फोटोग्राफी को हम जरा निहार लें। क्या इसका 5.0 मैगापिक्सल का कैमरे में इतना दम है कि संतोषजनक तस्वीरें ले सके? इन फोटोग्राफ को देखकर आप खुद ही फैसला कर सकते हैं।  शाम के समय लिया गया यह फोटो कमरे के अंदर का है रोशनी की स्थिति ठीक ठाक थी। तस्वीर अच्छी है लेकिन वास्तविकता से थोड़ी अलग है। इस फोटो में एक ही जगह पर बैकग्राउंड समान होने के बावजूद रंगो में अंतर आप स्वंय देख सकते हैं।  कम रोशनी में ली गई एक अच्छी तस्वीर। कैमरे से ली गई एक बेहतरीन तस्वीर। दिन के समय कमरे में ली गई तस्वीर। 

जी सीरीज में एलजी का नया जी2 मिनी

एलजी जी2 मिनी को लेकर हो रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अंततः एलजी ने जी 2 मिनी (LG G2 Mini, Lg g2 pro, android 4.4 kitkat, Qualcomm Snapdragon 400, 8GB, Smartphone ) को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी द्वारा बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान इसका प्रदर्शन किया जाएगा लेकिन कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में जानकारी प्रदान कर दी है।  एलजी जी 2 मिनी ( LG G2 Mini ) को खास तौर से यूएक्स (UX) फीचर से लैस किया गया है। कंपनी का यह प्रीमियम फीचर जो खास तौर से जी सीरीज फोन में पेश किया जाता है। इसके माध्यम से आप फोन में गेस्ट मोड, क्विक रिमोट, आन्सर मी और प्लग एंड प्ले जैसे कई अन्य फीचर का उपयोग एक ही जगह से कर सकते हैं। एलजी जी2 मिनी में 4.7 इंच की स्क्रीन है और फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 540x960 पिक्सल है। वहीं स्क्रीन आईपीएस (IPS) तकनीक से लैस है जिसके माध्यम से आप किसी भी अवस्था में स्क्रीन को देखें तो साफ व स्पष्ट ही नजर आएगी। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसे एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर ...

मोटोरोलाः कब बना, कब-कब बिका

जब पहली बार आर्मस्ट्रान्ग ने चांद पर कदम रखा तो वहां से छोटे शब्दों में एक बहुत ही बड़ी बात धरती पर लोगों के लिए कही  ( one small step for man, one giant leap for mankind" )  ‘इंसान के लिए एक छोटा सा कदम और इंसानियत के लिए एक बड़ी उपलब्धि’ इस बात को पूरे संसार ने सूना।  इसमें कोई शक नहीं कि आर्म स्ट्रॉन्ग की यह उपलब्धि बहुत महान थी और उनके द्वारा कही गईं बातों ने जन-जन में नई शक्ति का संचार किया। परंतु आर्म स्ट्रॉन्ग को महान बनाने और उनकी बातों को जन-जन तक पहुंचाने में जिस तकनीक का योगदान रहा उसे भी कम नहीं आंका जा सकता। आर्म स्ट्रॉन्ग ने चांद से जिस ट्रान्सिवर पर बात की वह मोटोरोला का था। तकनीक के क्षेत्र में ऐसे ही कई महत्वपूर्ण अविष्कारों के लिए मोटोरोला का नाम हमेशा आता रहा है। यही वह कंपनी है जिसे सूचना क्षेत्र में क्रांति लाने का श्रेय जाता है। वर्ष 1973 में कंपनी ने पहली बार मोबाइल टेलीफोनी से लोगों को रू-ब-रू कराया और आज हर हाथ में मोबाइल है।  परंतु समय का खेल देखिए कि जिसने सबके हाथों में मोबाइल दिया आज व...

मोटो जी की बिक्री फिर से शुरू

मोटोरोला मोटो जी (Moto G) को 5 फरवरी को कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया और साथ ही यह भी घोषणा की गई कि यह भारतीय ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट पर रात 12 बजे से मिलना शुरू हो जाएगा। किंतु जैसे ही इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई यह एक घंटे के अंदर ही सोल्ड आउट हो गया। मोटो जी की बढ़ती डिमांड व लोकप्रियता को देखकर फ्लिपकर्ट (Flipkart) पर इसकी दुबारा बिक्री की घोषणा कर दी गई है।  12,499 रुपए की कीमत के साथ इस फोन को बाजार में उपलब्ध् अन्य फोनों के मुकाबले अधिक बेहतर माना जा रहा है।  डुअल सिम के साथ ही यह फोन 8जीबी और 32जीबी वर्जन में उपलब्ध है। मोटो जी एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित है जो कि फोन को ताकत प्रदान करता है।  1.2 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 400 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन का तकनीकी पक्ष और इसके फीचर्स आधुनिक तकनीक से लैस है और इसीलिए इस कीमत के अन्य फोंस को कड़ी टक्कर देने में भी सक्षम मानें जा रहे हैं। 

पांच फोन जो मोटो जी को देंगे टक्कर

मोटोरोला मोटो जी को भारत में लॉन्च  कर दिया गया। बजट के हिसाब से फोन बेहद ही शानदार है और स्पेसिफि केशन तो कमाल के हैं। इस फोन के दम पर मोटोरोला भारत में अपनी खोई हुई साख पाने की कोशिश करेगा लेकिन ऐसा नहीं है कि इसकी राह आसान है। कुछ फोन पहले से मौजूद हैं जो इसे कड़ी टक्कर देने का दम रखते हैं। आगे ऐसे ही पांच फोन का जिक्र कर रहे हैं जो मोटो जी को दे सकते  हैं कड़ी टक्कर। जोलो प्ले -  जोलो प्ले देखने में स्मार्टफोन है और इसकी बिल्ट क्वालिटी भी अच्छी है। इसमें 4.7 इंच का डिसप्ले दिया गया है जिसे 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया गया है। फोन का डिसप्ले बहुत अच्छा है। इस बजट में इस तरह का डिसप्ले बहुत कम ही फोन में देखने को मिलता है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर एनवीडिया टेग्रा 3 प्रोसेसर है। बेहतर पावर बैकअप के लिए फोन के प्रोसेसर को 4+1 पीएस तकनीक से लैस किया गया है। इसके अलावा 1 जीबी रैम और 12 कोर जीफोर्स ग्राफिक्स प्रोसेसर है। परफॉर्मेंस के मामले में फोन बेहद ही शानदार है और इसका जीपीयू बेहतर ग्राफिक्स का अहसास भी कराता है। फोन की इंटरनल मैम...