Mobile Review: Apple iPhone 6 एप्पल आईफोन (#Apple iPhone) का इंतजार किसे नहीं होता। हम भी इस फोन का भारत में लाॅन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अंततः आईफोन के दोनों माॅडल आईफोन 6 (#Apple iPhone 6) और आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) को भारत में लाॅन्च कर दिया गया। मीडिया जगत से लेकर उपभोक्ता के बीच यह चर्चा में शुमार हो गया। इस बार फोन के डिजाइन में काफी बदलाव किए गए थे। इस अंक में हमने आईफोन 6 का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान हमने यही जांचने की कोशिश की कि क्या यह फोन भी डिजाइन और फीचर में उतना ही प्रभावी है जितने कि पहले के सभी आईफोन हुए हैं। क्यों खरीदें कमाल की स्टाइल और शानदार टच। मैटल बाॅडी और स्लिम डिजाइन कुल मिलाकर फोन बहुत ही शानदार है। कैमरा क्वालिटी बेहतर है और परफाॅर्मेंस में भी आप कम नहीं आंक सकते। क्यों न खरीदें हर बार की तरह इस बार भी आपको कीमत से ही शिकायत होगी। फोन का डिसप्ले अच्छा है लेकिन कहने के तौर पर कह सकते हैं कि फुल एचडी नहीं है। रूप रंग एप्पल आईफोन 6 ( Apple iPhone 6 ) के बारे में सबसे पहली जो बात कही जा सकती है कि त...