Skip to main content

Posts

Showing posts with the label slide 3G17

आईबाॅल ने लाॅन्च किया वाॅयस काॅलिंग टैबलेट, कीमत-7,649

विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईबाॅल (#iball)  ने स्मार्टफोन बाजार में अब 3जी वाॅयस काॅलिंग टैबलेट (#voice calling tablet) पेश किया है। आईबाॅल की ऑफिशियली साइट पर लॉन्च किए नए टैबलेट स्लाइड 3जी17 (#slide 3G17) की कीमत 8,199 रुपए है।  किंतु आॅनलाइन साइट स्नैपडील (#snapdeal) पर यह टैबलेट 7,649 रुपए में उपलब्ध है। कंपनी द्वारा लाॅन्च किए गए स्लाइड 3जी17 के फीचर्स स्लाइड 7236 से मिलते जुलते ही हैं जो कि 2जी आधारित टैबलेट था।  आईबाॅल की आॅफिशियली वेबसाइट पर दिए गए इस टैबलेट के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 7.0 का डिसप्ले है।  डुअल सिम आधारित स्लाइड 3जी17 को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर पेश किया गया है। इस टैबलेट की खासियत है कि इसमें 3जी सपोर्ट के साथ ही वाॅयस काॅलिंग की भी सुविधा दी गई है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर कोर्टेक्स ए7 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।  टैबलेट में 512 एमबी रैम और 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड (#micro sd card) के द्वारा 32जीबी तक एक्सप...