Skip to main content

Posts

Showing posts with the label apple iphone 5c

आधी कीमत पर पहुंचा आईफोन 5सी

विश्व की बहुप्रचलित कंपनी एप्पल (Apple) ने आईफोन 5सी (iphone 5c) को भारतीय बाजार में 37,500 रुपए में लाॅन्च किया था। किंतु यदि यही फोन आपको लगभग आधी कीमत पर मिले तो शायद आपको अचंभा होगा।  एप्पल आईफोन 6 : स्टाइलिश आईफोन को मिला बड़ी स्क्रीन का साथ। लेकिन यह सच है अब उपभोक्ता एप्पल आईफोन 5सी 8जीबी वर्जन को मात्र 22,990 रुपए में खरीद सकते हैं। किंतु इस कीमत में यह फोन केवल ईकाॅमर्स साइट अमेजन डाॅट इन (Amazon.in) पर उपलब्ध है।  कैश आॅन डिलीवरी (Case on delivery) की सुविधा के साथ ही उपभोक्ता इसे इएमआई (EMI) पर भी ले सकते हैं। साथ ही फोन की खरीदारी के समय उपभोक्ताओं को गिफ्त वाउचर भी प्राप्त होगा। गिफ्ट वाउचर की सुविधा आईफोन 5सी के अलावा 4एस, आईफोन 5एस, आईफोन 6 और 6 प्लस के लिए भी उपलब्ध है।  आईफोन 5सी 8जीबी वर्जन भारत में लाॅन्च, कीमत-37,500 आईफोन 5सी पर दिए गए आॅफर का आनंद उपभोक्ता केवल 15 फरवरी से 22 फरवरी तक ही ले सकते हैं। फोन में एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है, वहीं 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं नया फोन खरीदना चाहता हूं। मैंने आईफोन 5सी (iphone 5c), नेक्सस 5 (Nexus 5) और मोटो एक्स (Moto X) का चयन किया है। मैं चाहता हूं कि फोन में शानदार डिसप्ले (Display) और बेहतरीन कैमरा होना चाहिए जो कि कम रोशनी में भी शानदार इमेज क्वालिटी दे सके। इसके अलावा खूबसूरत डिजाइन और अच्छा बैटरी बैकअप होना चाहिए। फोन में बिना हैंग किए गेम खेलने की भी सुविधा हो। क्या आप मुझे इनमें से किसी फोन का सुझाव दे सकते हैं। मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं।   -अतुल रघु आपके द्वारा चयनित डिवाइस में से आईफोन 5सी आपकी आवश्यकताओं के काफी करीब है। नेक्सस 5 में शानदार डिसप्ले है किंतु कैमरा आईफोन 5सी जितना अच्छा नहीं है। डिजाइन के अनुसार देखें तो मोटो एक्स और आईफोन 5सी बेहतर डिवाइस हैं। 

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं स्मार्टफोन (smartphone) खरीदना चाहता हूं किंतु आॅपरेटिंग सिस्टम को लेकर असमंजस में हूं। एंडराॅयड (Android), आईओएस (ios) और बीबी10 (BB10) में से कौन सा बेहतर है। मैंने लेनेवो के900 (Lenovo), एप्पल आईफोन 5सी ( Apple iPhone 5C ) और ब्लैकबेरी जेड 30 (Blackberry Z30) का चयन किया है। कृप्या मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा फोन अच्छा है। -विकास पुरी   यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है वैसे एंडराॅयड और आईओएस उन लोगों के लिए काफी काफी अच्छे आॅपरेटिंग सिस्टम हैं जिन्हें एप्लिकेशंस (Applications) और सोशल नेटवर्किंग (Social networking) साइट्स का अधिक उपयोग करते हैं। वहीं बीबी10 मेल (Mail) और मैसेज के लिए अच्छा ऑप्शन है। आपके द्वारा दिए गए तीन डिवाइस में से हम आपको आईफोन 5सी लेने की सलाह देंगे जो कि देखने में भी अच्छा है और इसमें अत्यधिक मल्टिमीडिया (Multimedia) का उपयोग किया गया है।   

और स्मार्ट हुआ आईओएस

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल (#Apple) ने अपने नवीन आॅपरेटिंग सिस्टम (Operating Systam) आईओएस8 ( iOS 8 ) का प्रदर्शन किया है। कल सैन फ्रैंसिस्कों में आयोजित एक समारोह के दौरान कंपनी ने इस आॅपरेटिंग के बारे में जानकारी दी। नए आॅपरेटिंग में कंपनी ने काफी बदलावा किया है। आईक्लाउड फोटो लाइब्रेरी और नए मैसेज फीचर आपको मिलेंगे। हालांकि आईओएस 6 (iOS 6) के बाद जब कंपनी ने आईओएस 7 (iOS 7) अपडेट दिया था तो उस वक्त बड़ा बदलाव देखने को मिला था। आईकाॅन से लेकर मेन्यू तरीके तक में अंतर आ गया था। परंतु इस बार ऐसा कुछ नहीं है। आईओएस 7 (iOS 7) की अपेक्षा आईओएस 8 (iOS 8) में फीचर को ज्यादा अडवांस बनाया गया है। विंडोज फोन 8.1 : एक कदम आगे कंपनी का दावा है कि यह पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर और तेज हो गया है। वहीं आईओएस8 पर अब ज्यादा एप्ल्किेशन भी बनाए जा सकते हैं। नए आॅपरेटिंग में मैसेजिंग फीचर को और बेहतर बनया गया है जहां अब आप बस एक स्वाईप के माध्यम से वाॅयस, वीडियो और फोटोग्राफ को शेयर कर सकते हैं। आईओएस 8 में नए हेल्थ एप्लिकेशन भी देखने को मिलेगा। इसके मा...

आईफोन 5सी 8जीबी वर्जन भारत में लाॅन्च, कीमत-37,500

विश्व प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल (#apple) ने आईफोन 5सी (#iphone 5c) स्मार्टफोन के 8 जीबी (#8GB) वर्जन को भारत में लाॅन्च कर दिया है।  कंपनी ने आईफोन 5सी को अक्टूबर में फ्लैगशिप फोन आईफोन 5एस (#iphone 5s) के साथ वैश्विक स्तर पर लाॅन्च किया था किंतु 5सी का 8 जीबी वर्जन अब तक भारत में उपलब्ध नहीं हुआ था।  भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आईफोन 5सी की कीमत 37,500 रुपए है। किंतु शुरूआती ग्राहको के लिए कंपनी द्वारा इसे 3,000 रुपए की विशेष छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे इस फोन की कीमत 34,500 रुपए हो जाती है।  वहीं आईफोन 5सी का 16जीबी वर्जन बाॅयबैक आॅफर (#buyback offer)  के साथ 34,400 रुपए में उपलब्ध है जो कि 41,900 रुपए में लाॅन्च हुआ था। पफोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो सभी आईफोन 5सी 16 जीबी (#16 GB) से ही मिलते-जुलते हैं।  फोन में 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है तथा यह फोन डुअलकोर एप्पल ए6 प्रोसेसर (#dualcore a6 processor) के साथ आईओएस 7.0 आॅपरेटिंग सिस्टम (#ios 7.0 os) पर आधारित है। ...

एयरटेल की 4जी सर्विस शुरू

टेलीकाॅम कंपनी भारती एयरटेल (#bharti airtel) ने एप्पल से साझेदारी कर 4जी इंटरनेट (#4G internet service) सर्विस शहरों चड़ीगढ़, मोहाली और पंचकुला में लागू करने की घोषणा की है। 4जी डाटा सर्विस 2जी और 3जी के मुकाबले तीव्र गति से कार्य करने में सक्षम है। भारत में एयरटेल द्वारा 4जी मोबाइल इंटरनेट सर्विस केवल बेंगलुरू, कोलकाता और पुणे में ही उपलब्ध थी। इससे पहले चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में एयरटेल की 4जी सर्विस डोंगल द्वारा ही उपलब्ध थी। जो उपभोक्ता एप्पल आईफोन 5एस (#iphone 5s) और 5सी (#iphone 5c) का उपयोग कर रहे हैं वह सिम 4जी सिम लेकर 4जी डाटा सर्विस द्वारा बेहतर स्पीड के साथ मोबाइल इंटरनेट ब्राउजिंग (#internet browsing) का आनंद ले सकते हैं। एप्पल (#apple) स्मार्टफोन के अलावा इस सर्विस का उपयोग जोलो एलटी900 (#xolo LT 900) और एलजी जी 2 (LG G2) पर किया जा सकता है। साथ ही उपभोक्ता पंचकुला, मोहाली और चंडीगढ़ में एयरटेल स्टोर पर जाकर इसका लाइव डेमो देखकर यह जान सकते हैं कि 4जी कैसे कार्य करता है। 4जी के माध्यम से उपभोक्ता 30 मिनट से भी कम समय में 10  फिल्में डाउनलोड क...

एलजी ने लांच किया 4जी एलटीई फोन

विश्व की प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी एलजी ने अपने बहुप्रचलित जी2 मॉडल का 4जी एलटीई (LG G2 4G LTE) संस्करण लांच किया है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित एलजी टेक शो 2014 के दौरान कंपनी ने इस बात की घोषणा की है। इसी के साथ कंपनी ने इस बात की भी घोषणा की है कि अगले दो सप्ताह के अंदर एलजी जी 2 का एलटीई (#LTE) सस्करण स्टोर पर उपलब्ध होगा। जहां तक फोन की कीमत की बात है तो एलजी जी2 एलटीई संस्करण 16 जीबी और 32 जीबी मॉडल में उपलब्ध है। 16 जीबी फोन मॉडल की कीमत 46,000 रुपए है जबकि 32 जीबी मॉडल के लिए 49,000 रुपए तय की गई है। एलजी जी 2 एलटीई संस्करण की सबसे अच्छी बात यह है कि यह कि इसमें पेंटा बैंड सपोर्ट है ऐसे में फोन 4जी (#4G) के लिए दोनों तकनीक एफडीडी (FDD) और टीडीडी (TDD) सपोर्ट करने में सक्षम है। एलटीई (LTE)के अलावा भी फोन कई बेहतर फीचर से लैस है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 800 चिपसेट आधारित यह डिवायस फिलहाल भारत में उपलब्ध सबसे ताकतवर स्मार्टफोन में से एक है। फोन में 2.26 गीगाहर्ट्ज का कार्ट 400 प्रोसेसर है और एड्रीनो 330 जीपीयू दिया गया है। हालांकि इस रेंज में फोन...

एयरटेल ने पेश किया आईफोन पर 4जी डाटा प्लान

भारत की नंबर एक सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल (Airtel) ने एप्पल आईफोन 5एस (Apple iPhone 5S) और आईफोन 5सी (Apple iPhone 5C) के साथ 4जी (4G) डाटा सेवा शुरू की है। सेवा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी ने आईफोन (iPhone) के साथ 3जी की दर पर 4जी सेवा पेश की है। इस प्लान के तहत मोबाइल उपभोक्ता 1,000 रुपये में 10जीबी तक डाटा का लाभ ले सकतें हैं। एयरटेल की यह सेवा फिलहाल सिर्फ बैंगलुरू के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। यह पहली बार है जब एयरटेल ने हैंडसेट के साथ 4जी डाटा प्लान को लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी 4जी डॉन्गल के साथ डाटा सेवा मुहैया करा रही थी।   आईफोन 5एस: खरीदें या न खरीदें, पांच कारण एयरटेल की इस सेवा का लाभ सिर्फ एप्पल आईफोन 5एस और 5सी पर ही लिया जा सकता है। एप्पल के अन्य डिवायस आईफोन 4, आइफोन 4एस और आईफोन5 पर भारत में 4जी सेवा उपलब्ध नहीं है। एयरटेल की इस कोशिश के बाद भारत में 4जी को लेकर संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। खबर यह भी है कि जोलो जल्द ही 4जी एलटीई डिवायस पेश कर सकता है। वहीं माइक्रोमैक्स के 4जी डिवायस को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म है। जहां आई...

आज की डील: आईफोन 5सी 16जीबी 36,300 रुपए में

एप्पल ने आईफोन 5सी (Apple iPhone 5C 16 GB) को 41,900 रुपए में लॉन्च किया था किंतु अब यह फोन कई ऑनलाइन साइट्स पर कम कीमत में उपलब्ध हो रहा है। ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट (Flipkart) पर यह फोन 38,200 रुपए में उपलब्ध है और वहीं स्नैपडील डॉट कॉम (Snapdeal.com) पर इसे 39,189 रुपए में बेचा जा रहा है।  अमेज़ॉन डॉट (Amazon.com) कॉम पर फोन 36,999 रुपए  में उपलब्ध  है।  ऑनलाइन साइट शॉपक्लाउज डॉट कॉम (Shopclues.com) पर यह फोन सबसे कम कीमत 36,300 रुपए में उपलब्ध है। आईफोन 5सी 16 जीबी के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो देखने में सुंदर व स्टाइलिश होने के साथ ही इसमें 4.0 इंच की कपैसिटिव टच स्क्रीन है जिस पर छोटी मोटी रगड़ से बचाव के लिए गोरिल्ला ग्लास (gorilla glass) का इस्तेमाल किया गया है।  भारतीय बाजार में यह फोन गुलाबी, हरा और पीला सहित  कई  आकर्षक  रंगों में उपलब्ध है।  फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज साइक्लोन का डुअलकोर एआरएम वी 8 प्रोसेसर है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 8.0 मैगापिक्सल कैमरा है तथा पावर बैकअप के लिए 1560 एमएएच बैटरी द...