एक्शन से भरपूर है यह गेम। हर किसी की पसंद अलग है। कोई मोबाइल (Mobile) में पजल गेम खेलना चाहता है तो कोई रेसिंग, किसी की पसंद एडवेंचर है तो किसी की एक्शन। युवा और बच्चों को विशेष कर रेसिंग गेम पसंद आता है। परंतु ड्रेड वर्सेस जाॅम्बीज (Dredd vs. Zombies) ऐसा एक्शन गेम है जो सबको पसंद आएगा। उसका कारण यह नहीं है कि इसमें ढेर सारे एक्शन है बल्कि उसका कारण है कि एक्शन के बावजूद खेलने में बहुत आसान है। नौसिखिया लोग भी आसानी से इसे आॅपरेट कर सकते हैं। ड्रेड के रोल में आप हैं और जाॅम्बीज आपके दुश्मन हैं। जाॅम्बीज जैसा कि आप जानते हैं चलती-फिरती लाशें होती हैं जो बेहद खतरनाक हैं। गेम में आपको एक मिशन को पूरा करना है। मेगा शहर है और इसे आपको जाॅम्बीज से मुक्त करना है। इस दौरान आपको गोलियां भी इकट्ठी करनी हैं और प्वाइंट भी। इसके अलावा दो अन्य भाग भी हैं और हर भाग में आपको कुछ मिशन दिया जाएगा। गेम (Mobile Game) खेलने के दौरान स्क्रीन पर तीन टच बटन होंगे। एक से आप ड्रेड को कंट्रोल करेंगे जबकि दूसरा गोली चलाने और तीसरा गोली रिलोड करने के लिए दिया गया है। गेम का कंट्रोल बह...