Skip to main content

Posts

Showing posts with the label say thanks

फेसबुक लाया नया ग्रुप एप्लिकेशन

हाल ही में लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग (Social Networking) साइट फेसबुक (FaceBook) ने से थेक्स (Say Thanks) नाम से एप्लिकेशन (Application) लाॅन्च किया था जिसके माध्यम से आप किसी भी थेक्स कहकर अपनी भावनाएं प्रकट कर सकते हैं।  वहीं अब फेसबुक एक और एप्लिकेशन ग्रुप एप (Group Application) लेकर आया है जिसके द्वारा आप एक साथ कई लोगो से टच में रह सकते हैं। ग्रुप एप में आप आसानी से ग्रुप में शेयरिंग (Sharing) आदि भी कर सकते हैं।  फेसबुक से जुड़ा नया फीचर, ‘से थेक्स’ इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है, जब आप इस एप को ओपन करेंगे तो आपके सभी ग्रुप एक जगह एक साथ नजर आएंगे। आप चाहें तो और भी ग्रुप क्रिएट करने के अलावा ग्रुप हटा भी सकते हैं। कंपनी के अनुसार लगभग 700 मिलियन लोग रोजाना फेसबुक ग्रुप का उपयोग करते हैं। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं:-  http://www.mymobile.co.in/news/facebook-groups-app-launched-facebook/

फेसबुक से जुड़ा नया फीचर, ‘से थेक्स’

विश्व की अत्यधिक लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) ने उपयोगकर्ताओं के लिए एक नया व खास फीचर जोड़ा है। से थेक्स (Say Thanks) नाम का यह नया फीचर फेसबुक पर आपकी दोस्ती को और भी गहरा करने में सहयोग देगा। व्हाट्सऐप हुआ फेसबुक का आप अपने फेसबुक से से थेक्स वीडियो (video) अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भेज सकते हैं। इसमें आप साधारण क्लिक से 45 सेकेंड का थेक्स वीडियो कार्ड बनाकर अपने फेसबुक फ्रेंड को भेज सकते हैं। साथ ही इसे शेयर (share) करने की  सुविधा  उपलब्ध होगी।  इसे उपयोग करना बेहद ही आसान है सबसे पहले आप एक थीम सिलेक्ट करें जिसमें आपके दोस्त, पुराने दोस्त व परिवारजन हों। उसके बाद उसमें फोटो एडिट (Edit Photo) करें तथा प्रिव्यू (Preview) देखें। इस फीचर का उपयोग डेस्कटाॅप (Desktop) व मोबाइल फोन में अंग्रेजी, जर्मन, स्पैनिश, फ्रेंच, इटेलियन, पुर्तगाली और टर्किश भाषा में किया जा सकता है।