Skip to main content

Posts

Showing posts with the label keypad phone

नोकिया 130 डुअल सिम भारत में लाॅन्च

स्मार्टफोन की चकाचौंध होने के बाद भी कई ऐसे उपभोक्ता हैं जो कि बजट व फीचर फोन (feature phone) का उपयोग करना पसंद करते हैं। फीचर फोन श्रेणी में विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया (Nokia) के कई फोन बाजार में उपलब्ध है।  इसी श्रेणी में कंपनी ने एक और फोन को शामिल करते हुए नोकिया 130 डुअल सिम (Nokia 130 Dual sim) लाॅन्च किया है। नोकिया आॅपरेटिंग सिस्टम (Nokia OS) पर आधारित इस फोन में कीपैड के साथ 1.8 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  नोकिया 130 डुअल सिम में मैमोरी कार्ड (Memory Card) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा 32जीबी एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर करने की सुविधा है।  फोन में 1020 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 2जी नेटवर्क पर 13 घंटे का टाॅकटाइम तथा डुअल सिम में 26 दिन का स्टैंडबाॅय टाइम देने में सक्षम है। कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध नोकिया 130 डुअल सिम की कीमत भारतीय बाजार में 1,649 रुपए है। 

कीपैड, कीपैड....जाना नहीं, हमें छोड़कर

बड़ी मुश्किल से तो फोन का उपयोग सीखा था लेकिन आज हमारी जरूरत के फोन ही बाजार से गायब हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ कहना है गांव के बुजुर्गों का। स्मार्टफोन के इस चलन में गांव के बुजुर्गों की दास्तां सुनी खीमराज नामदेव ने और कागज पर उकेर दिए अपने विचार।  तकनीक का विकास लोगों की सहूलियत के लिए होता है जिससे लोग सहज रूप से अपने कार्यों को अंजाम दे सकें। मोबाइल आया तो इसने दूरियों को कम कर दिया। लोग घर बैठे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से बात कर सकते थे। कुछ ही वर्षों में टच स्क्रीन फोन ने दस्तक दी और उपभोक्ताओं के बीच यह काफी लोकप्रिय होने लगा। खास कर युवा वर्ग इसे काफी पसंद कर रहा था।    उपभोक्ताओं को पसंद आए और व्यावसायिक जगत उसे छोड़ दे क्या ऐसा हो सकता है। नहीं। कुछ ही वर्ष में बाजार में टच स्क्रीन फोन की भरमार हो गई। छोटी-छोटी स्क्रीन के साथ कीपैड वाले फोन की जगह अब बड़े डिसप्ले के साथ टचस्क्रीन फोन उपलब्ध हो गए। परंतु टच स्क्रीन के बढ़ते प्रचलन ने एक बहुत बड़े वर्ग के लिए निराशा भी पैदा कर दी।  बदल गया संसार देखते ही देखते कीपैड आधारित स्मार्टफोन मोबाइल...