Skip to main content

MWC : एलजी का एलटीई फोन एफ70

वैसे तो यह पहले से तय माना जा रहा था कि मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस में सैमसंग, नोकिया और सोनी सरीखी कंपनियां कुछ प्रदर्शन करेंगी लेकिन शायद इस बार एमडब्ल्यूसी के लिए सबसे ज्यादा तैयारी एलजी ने कर रखी थी। 

कपंनी काफी समय से बार्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस (Mobile world congress) में लाॅन्च हाने वाले प्रोडक्ट की जानकारी मुहैया रही थी। 

परंतु कुछ प्रोडक्ट बचे थे जिससे पर्दा एलजी ने एमडब्ल्यूसी (MWC) इवेंट में ही उठाया। एलजी का एफ70 उन्हीं में से एक डिवायस है। इसके बारे में पूर्व में सिर्फ थोड़े कयास थे लेकिन एलटीई सपोर्ट करने वाले इस फोन को कंपनी ने बार्सिलोना में प्रदर्शित किया। 

एम70 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। इस फोन की खासियत है कि इसमें एलटीई (LTE) फीचर का उपयोग किया गया है। कंपनी द्वारा फिलहाल इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है। एलजी एफ70 में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.5 इंच की आईपीएस डिसप्ले है तथा फोन का आकार 127.2x66.4x10 एमएम है। 

कंपनी द्वारा बताए गए तकनीकी पक्ष के अनुसार एफ70 में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंबिल्ट स्टोरेज है। इसके अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक मैमोरी एक्सपेंड की जा सकती है। 

एलजी एफ70 में 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिंग की सुविधा के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 2440 एमएएच की बैटरी है। साथ ही, फोन में कंपनी का एडवांस फीचर यूएक्स (UX) प्रीलोडेड है। इसे अलावा एफ70 में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस की सुविधा भी दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...