Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Google Nexus 7

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

 मैं एक टैबलेट (Tablet) खरीदना चाहता हूं जिसकी कीमत 12,000 रुपए से कम हो। टैबलेट में 3जी (3G network) के साथ ही सिम सपोर्ट और 1जीबी रैम की भी सुविधा होनी चाहिए। मेरे बजट (Budget phone) और आवश्यकता के अनुसार मुझे सलाह दें। -किशन यादव आपको स्पाइस स्टैलर पैड एमआई 100 (Spice stellar pad Mi 100)  लेना चाहिए जिसमें कि 10 इंच डिसप्ले के साथ 3जी कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है। यह एंडराॅयड 4.1 (Android) आॅपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। वैसे मैं आपको नेक्सस 7 (Nexus 7) लेने की सलाह दूंगा किंतु इसमें 3जी की सुविधा नहीं है पर यह 10,000 रुपए से कम कीमत पर उपलब्ध है। साथ ही बेहतरीन डिसप्ले (Display) और बहुत अच्छा प्रोसेसर भी है।

टैबलेट रिव्यू : जोलो प्ले टेगरा नोट

एनवीडिया (#Nvidia) ने पहले जोलो (#xolo) के साथ मिलकर टेगरा (Tegra) प्रोसेसर पर हैंडसेट पेश किया था अब टैबलेट श्रेणी में दस्तक दी है। परंतु क्या जोलो का यह डिवायस इतना ताकतवर है कि असूस इंटेल टैबलेट (Asus) और गूगल नेक्सस7 (Google Nexus 7) को टक्कर दे सके। क्योंकि डिवायस का बजट उसी रेंज का है। खूबी स्टायलस फीचर।  बेहतर हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन। शानदार गेमिंग एहसास। खामी सीमित स्टायलस का उपयोग।   डिजाइन कुछ खास नहीं।   3जी सपोर्ट नहीं। लुक जोलो टेगरा प्ले नोट (Xolo Tegra Play Note) को देखकर आपको अच्छा लगेगा। इसके बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता कि स्टाइल के मामले में बाजार में उपलब्ध सभी टैबलेट से बेहतर है लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि कंपनी ने डिजाइन में कुछ नयापन लाने की कोशिश जरूर की है। टैबलेट का ऊपर और नीचे का पैनल थोड़ा सा कर्व (घुमावदार) जिस पर लाउडस्पीकर है।  डिवाइस का बैक पैनल बेहद ही स्टाइलिश है और इसका नया डिजाइन बाजार में उपलब्ध टैबलेट से इसे अलग बनाता है। डिजाइन में कुछ खास कमी नहीं कही जा सकती। हां, स्क्रीन पर उंगलि...

प्ले स्टोर पर डिवायस के साथ एक्सेसरीज भी

नेक्सस डिवाइस से अब हर कोई परिचित हो गया है। गूगल ने नेक्सस ब्रांड के तहत फोन से लेकर टैबलेट तक को लांच किया है। भले ही इन डिवायस का निर्माण एलजी, आसूस और सैमसंग सरीखी कंपनियां कर रही हों लेकिन इन डिवायस को गूगल डिवाइस के नाम से ही जाना जाता है। परंतु अब कंपनी ने फोन और टैबलेट के बाद एक्सेसरीज बाजार में भी दस्दत दे दिया है। नेक्सस ब्रांड के तहत उपलब्ध इन एक्सेसरीज को फिलहाल गूगल प्ले स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने वायरले चार्जर, नेक्सस फोन के लिए बंपर केस और टैबलेट कवर व केस सहित कई अन्य एक्सेसरीज को लांच किया है। हालांकि नेक्सस एक्सेसरीज के कीमत की शुरूआत 1,999 रुपए से है और अध्कितम 3,299 रुपए तक के एक्सेसरीज उपलब्ध् हैं।

बेस्ट गेमिंग टैबलेट

बहुत हो गई पाठ-पढ़ाई, आॅफिस में भी अब कर ली कमाई।  बैट भी छूटा, गेंद भी छूटी, दोस्तों की भी अब याद न आई।  हे भगवान लौटा दो बचपन फिर खेलेंगे अब तक छप्पन।  आॅफिस-वाॅफिस भूल-भाल कर, जोर-जोर से होगा शोर।  खूब मचेगी ध्मा-चैकड़ी, फिर नहीं होगा कोई बोर। आप भी भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि काश फिर से बचपन वापस मिल जाए। जहां ढेर सारी मस्ती और शोर-शराबा हो। परंतु आप जानते हैं कि यहां भगवान भी आपकी मदद नहीं कर सकते। हां, यह बात जरूर है कि हम आपकी कुछ सहायता कर सकते हैं और खास बात यह है कि मस्ती और ध्मा-चैकड़ी के लिए दोस्तों की भी जरूरत नहीं है। बचपन तो नहीं दिला सकते लेकिन बचपन की मस्ती को वापस कर सकते हैं। बचपन की मौज-मस्ती को गेमिंग टैबलेट के सहारे वापस पा सकते हैं। इससे आप न सिर्फ आॅफिस का काम करेंगे बल्कि जब जी चाहे, जहां चाहे गेम खेल सकते हैं।  इसमें न बाॅल खोने का डर है और न ही ग्राउंड में किसी के द्वारा तंग करने की समस्या। रही बात शोर की तो घर भी आपका, टैबलेट भी आपका तो फिर डर किस बात का। गेमिंग टैबलेट पर छोटा भीम खेलें या फिर स्पाइ...