शायद फोन के बाॅक्स से ही माइक्रोसाॅफ्ट का असर दिखने लगा है। नोकिया का ब्लू बाॅक्स की जगह अब इस नए बाॅक्स ने ले ली है। नए आॅपरेटिंग में विंडोज बटन बाॅडी के बजाए स्क्रीन पर ही दिया गया है। फोन की मैट फि निश बाॅडी पकड़ने में आरामदायक है। इस पर उंगलियो के निशान नहीं पड़ते ऐसे में यह साफ सुथरा भी दिखाई देखा है। पिछले पैनल में ही कैमरा भी दिया गया है। साइड पैनल में वाॅल्यूम और पावर बटन दिया गया है। इस फोन से कैमरा बटन को हटा दिया गया है। ऊपरी पैनल में आॅडियो जैक है। चार्जर स्लाॅट निचले पैनल में दिया गया है। सिम स्लाॅट कवर के नीचे है। दूसरे सिम को लगाने या निकलने के लिए बैटरी हटाने की जरूरत नहीं है तीन काॅलम टाइल इंटरफेस का उपयोग अब इस नए आॅपरेटिंग से कर सकते हैं। विंडोज फोन 8.1 में नोटिफि केशन बार का भी उपयोग किया गया है। नोकिया लुमिया 630 में कैमरे के साथ भी कई आकर्षक फीचर आपको देखने को मिलेंगे।