प्यार के इजहार के लिए सबसे अच्छा तरीका शेरो शायरी ही माना गया है, चाहे वह पीपल के पत्ते पर हो और या फिर किसी कागज पर लिखा हो। प्यार के इजहार के लिए अब भी यही तरीका अपनाया जाता है बस फर्क इतना है कि अब पीपल के पत्ते और कागज की जगह मोबाइल मैसेज ने ले ली है। अब वेलेंटाइंस डे (Valentines Day) का मौका हो और आप अपने वेलेंटाइन को मैसेज न करें ऐसा तो ही नहीं सकता। मैसेज के माध्यम से कम शब्दों में आप अपने मन की बात आसानी से कही जा सकती हैं। इसीलिए हम आपको वेलेंटाइंस डे पर कुछ खास हिंदी व इंग्लिश के मैसेज बता रहे हैं जो आपको अपने किसी खास को इम्प्रेस कर सकें। हिंदी मैसेज 1) आज सोचा कि एसएमएस क्या भेजूं, आप मुस्कुराएं ऐसा पैगाम क्या भेजूं। कोई फूल तो मुझे मालूम नहीं, जो खुद गुलशन हो उसे गुलाब क्या भेजूं।। 2) उल्फत में शब्दों की अहमियत नहीं होती, दिल के जज्बात की आवाज नहीं होती। आंखें बयान कर देती हैं दिल की दास्तां, मोहब्बत लफ्ज़ों की मोहताज नहीं होती।। 3) सिर्फ इतना ही कहा है प्यार है तुमसे, जज्बातों की कोई नुमाइश नहीं...