Skip to main content

Posts

Showing posts with the label iball speaker

म्यूजिक मस्ती और धूम

कभी दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बने और ऐसा हो सकता है कि वहां म्यूजिक और मस्ती न हो। म्यूजिक का तो हर कोई दिवाना है तभी हम सभी अपने फोन में गानों का भंडार रखते हैं लेकिन मस्ती व पार्टी के वक्त फोन के म्यूजिक से बात नहीं बनती उसके लिए तो डीजे चाहिए होता है। परंतु हर जगह डीजे को साथ तो ले नहीं जा सकते।  ऐसे में आप शानदार स्पीकर की सहायता ले सकते हैं। आज भारतीय बाजार में आकार में छोटे लेकिन ऐसे बेहतरीन स्पीकर उपलब्ध हैं जो आपकी न सिर्फ झूमाने में सक्षम हैं बल्कि आपके बजट में भी उपलब्ध है। वहीं इन स्पीकर का आकार ऐसा है कि बस बैग में डाला और लेकर चल दिए।  हम आपको बाजार में उपलब्ध ऐसे ही कुछ स्पीकर्स के बारे में बता रहे हैं जिनका उपयोग आप घर या बाहर कभी भी कहीं भी कर सकते हैं।   जेबीएल प्लस स्पीकर:- बेहतर और खूबसूरत डिजाइन के साथ जेबीएल ने स्पीकर बाजार में उतारा है। जिसे ड्रम के आकार में डिजाइन किया गया है।  आकार में छोटा होने कारण इसे संभालना भी काफी आसान है और इसमें यूएसबी स्लाॅट और बैटरी इंडीकेटर की भी सुविधा दी गई है।...

आईबॉल की नई पेशकश तरंग एफ-5 स्पीकर

आईबॉल (iball) ने बेहतरीन साउंड के साथ तरंग एफ-5 (tarang F5) मल्टीमीडिया स्पीकर लॉन्च किया है। जिसकी अच्छी स्टीरियो साउंड आपको बेहतर होम थिएटर (Home theater) का अनुभव कराएगी।  तरंग एफ-5 स्पीकर में मल्टीपल ऑप्शन (multiple option) की सुविधा दी गई है तथा इसे आसानी से डीवाडी, पीसी और टेलीविजन सेट से जोड़ा जा सकता है। जिसके द्वारा आप अपना पसंदीदा कार्यक्रम को अच्छी साउंड क्वालिटी के साथ अनुभव कर सकते हैं।  इस स्पीकर में यूएसबी स्लॉट के अतिरिक्त एसडी (SD) तथा एमएमसी (MMC) की सुविधा दी गई है जिसका उपयोग कर आप अपना पसंदीदा म्यूजिक कभी भी सुन सकते हैं। साथ ही यह तरंग एफ-5 में एफएम के द्वारा गाने भी सुने जा सकते हैं।  आईबॉल द्वारा लॉन्च किए गए तरंग स्पीकर में फंक्शन कंट्रोल करने के लिए रिमोट (Remote) की सुविधा है जिससे आप कहीं अन्य कमरे में बैठकर भी स्पीकर का वॉल्यूम आदि कंट्रोल कर सकते हैं। बाजार में तरंग एफ-5 स्पीकर को आकर्षित कीमत के साथ 5,799 रुपए में लॉन्च किया गया है।