स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी (HTC) द्वारा कुछ समय पहले लाॅन्च किए गए स्मार्टफोन डिजायर 516 (HTC Desire 516) की कीमत में कटौती की गई है। जहां इस फोन को 14,200 रुपए में लाॅन्च किया गया था वहीं पिछले दिनों इसकी कीमत घटकर 12,990 रुपए हो गई थी। किंतु अब इसकी कीमत में और भी कटौती की गई है जो कि घटकर 12,735 रुपए हो गई है। एचटीसी डिजायर 516 डुअल सिम लाॅन्च एचटीसी डिजायर 516 में डुअल सिम (dual Sim) सपोर्ट दिया गया है तथा एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फिक्स्ड फोकस (fixed Focus) के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। फोन में 1 जीबी रैम तथा 4 जीबी इंटरनल मैमोरी है। एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड दिया गया है जिसमें 32 जीबी डाटा स्टोर किया जा सकता है।