Mobile Review एंडराॅयड वन (Android One) के साथ कार्बन, माइक्रोमैक्स और स्पाइस ने अपने फोन पेश किए हैं। इस अंक में हमने कार्बन स्पार्कल वी (Karbonn Sparkle V) का परीक्षण किया। स्पार्कल वी के परीक्षण के दौरान हमने यही जांचने की कोशिश की, कि क्या एंडराॅयड वन ( Android One ) वास्तव में सबसे बेहतर है या फिर महज एक दिखावा। क्यों खरीदें दो साल तक एंडराॅयड अपडेट मिलेगा। गूगल एप्लिकेशन मुफ्त मिलेंगी। क्यों न खरीदें इससे बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ फोन उपलब्ध हैं। लुक के मामले में भी कुछ खास नहीं कहा जाएगा। रूप-रंग कार्बन स्पार्कल वी (Karbonn Sparkle V) एक साधरण एंडराॅयड फोन के समान ही है। 4.5 इंच की स्क्रीन के नीचे तीन टच बटन दिए हैं, जबकि दाएं पैनल में पावर बटन और वाॅल्यूम राॅकर है। स्क्रीन के ऊपर गोल आकार में ईयरपीस है और बगल में सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। इस तरह का ईयरपीस हमने पहली बार किसी फोन में देखा है। फोन की बिल्ट क्वालिटी अच्छी है लेकिन बहुत अच्छी नहीं कह सकते। इस रेंज में इससे बेहतर मोटो ई और यूनाइट 2 जैसे डिवाइस देखने को मिले हैं। विशेषताएं...