विश्व की बहुप्रचलित कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने उपभोक्ताओं के इंतजार को समाप्त करते हुए ब्लैकबेरी पासपोर्ट (Blackberry Passport) स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है। जो कि आॅनलाइन साइट अमेजन डाॅट इन (Amazon.in) पर जल्द ही उपलब्ध होगा किन्तु फिलहाल 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक फोन की प्रीबुकिंग (Pre-Booking) उपलब्ध होगी। ब्लैकबेरी पासपोर्ट में टच स्क्रीन (Touch Screen) के साथ ही क्वर्टी कीपैड (Qwerty Keypad) की सुविधा भी दी गई है। फोन में दी गई बड़ी स्क्रीन के द्वारा आप इसकी उपयोग आॅफिशियली कार्यो के लिए आसानी से कर सकते हैं। बीबी 10 आॅपरेटिंग सिस्टम (BB 10 OS) पर आधारित इस स्मार्टफोन की स्क्रीन काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 (Corning Gorilla Glass 3) से कोटेड है। फोन में 1440x1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का स्कवायर आकार का डिसप्ले दिया गया है। फोन में कुछ नए फीचर जैसे ब्लैकबेरी ब्लैंड, ब्लैकबेरी असिस्टेंट और अमेजन डाॅट इन प्रीलोडेड हैं। पावर बैकअप के लिए 3450 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 25 से 30 घंट...